International

चीन समर्थक अनुरा कुमारा दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, क्यों भारत के लिए चिंता की बात?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

श्रीलंका में आर्थिक संकट और बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल के बाद पहली बार राष्ट्रपति पद के चुनाव करवाए गए हैं। श्रीलंका की वामपंथी नेशनल पीपल्स पावर (NPP) नेता अनुरा कुमारा दिसानायके जीत निश्चित हो गई है। ऐसे में उनका राष्ट्रपति बनना तय है। वोटों की गिनती के आंकड़े मिलने तक दिसानायके 54 फीसदी वोटों के साथ जबरदस्त बहुमत की ओर बढ़ रहे थे। दिसानायके श्रीलंका के 10वें राष्ट्रपति होंगे। गोटाबाया राजपक्षे के पलायन के बाद राष्ट्रपति की कुर्सी संभालने वाले रानिल विक्रमसिंघे चुनाव में तीसरे नंबर पर हैं। वह इन चुनावों में निर्दलीय उतरे थे।

चीन समर्थक हैं अनुरा कुमारा दिसानायके

दिसानायके कोलंबो से सांसद हैं। वह नेशनल पीपल्स पार्टी और जेवीपी पार्टी का नेतृत्व करते हैं। वह कई बार भारत का विरोध कर चुके हैं। इसके अलावा चीन की तरफ खास रुझान रहता है। 2022 में श्रीलंका के आर्थिक और राजनीतिक संकट के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली और गरीबों के मसीहा, भ्रष्ट्चार विरोधी नेता के रूप में छवि मजबूत हो गई। वह 2019 में भी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ चुके हैं।

भारत के लिए क्यों झटका?

दिसानायके के मार्क्सवाद और लेनिनवाद की ओर झुकाव को देखते हुए कहा जा रहा है कि वह भारत विरोधी कदम उठा सकते हैं। श्रीलंका के गृह युद्ध में भारत-श्रीलंका के शांत समझौते के जरिए भारत दखल का उन्होंने विरेध किया था। वहीं हाल ही में श्रीलंका में अडानी ग्रुप के 484 मेगावाट वाले 44 करोड़ के समझौते को रद्द करने की भी बात उन्होंने कही थी। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि राष्ट्रपति बनने के बाद वह प्रोजेक्ट को रद्द कर देंगे।

दिसानायके की पार्टी के संसद में केवल तीन ही नेता हैं। उनकी पार्टी अर्थव्यवस्था में चीन के हस्तक्षेप का समर्थन करती है इसके अलावा वह बंद बाजार की आर्थिक नीति को मानते हैं। बता दें कि श्रीलंका के आर्थिक संकट के पीछे भी चीन को ही जिम्मेदार माना जा रहा था। चीन के कर्जजाल में फंसने के बाद श्रीलंका की हालत खराब हो गई। वहीं बुरे समय में चीन ने उसकी ओर मदद का हाथ भी नहीं बढ़ाया।

रानिल विक्रमसिंघे के विदेश मंत्री अली साबरी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर दिसानायके को जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि लंबे अभियान के बाद अब चुनाव के स्पष्ट नतीजे आ गए हैं। मैं जनादेश का सम्मान करता हूं। बता दें कि दिसानायके की पार्टी को पिछले चुनाव में केवल तीन फीसदी वोट हासिल हुए थे। इस बार उन्होंने भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया और श्रीलंका की किस्मत बदलने का सपना दिखाकर लोकप्रिय हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

6 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

13 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

15 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

20 घंटे ago