International

मेक्सिको की संसद में रखी गई ‘एलियन’ की लाश, 1000 साल पुराने हैं रहस्‍यमय शव, हाथों में तीन उंगलियां; देखकर दुनिया हुई हैरान

मेक्सिको की संसद में मंगलवार को एलियन्स की मौजूदगी को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान 2 शव भी दिखाए गए। दावा है कि ये शव एलियन्स के हैं। मेक्सिकन जर्नलिस्ट और यूफोलॉजिस्ट जेम मोसान ने बताया कि ये शव पेरू की एक खान से मिले थे, जो करीब 1 हजार साल पुराने हैं। संसद में इस इवेंट का लाइव टेलिकास्ट किया गया।

ममी बन चुके एलियन के शवों को लकड़ी के बॉक्स में रखा गया था। इसका वीडियो भी जारी किया गया है। सुनवाई के दौरान अमेरिकी नेवी के पूर्व पायलट रायन ग्रेव्स भी मौजूद थे। ग्रेव्स ने ही अमेरिकी संसद में दावा किया था कि सर्विस के दौरान वो एलियन का स्पेसक्राफ्ट देख चुके हैं।

मेक्सिकन संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान हार्वर्ड एस्ट्रोनॉमी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर ने सरकार से एलियन्स पर स्टडी के लिए मंजूरी देने की मांग की।

एलियन के DNA की रेडियोकार्बन डेटिंग से हुई जांच

पत्रकार मोसान ने बताया कि UFO सैंपल्स पर हाल ही में ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ऑफ मेक्सिको में स्टडी हुई थी। यहां वैज्ञानिकों ने DNA का रेडियोकार्बन डेटिंग के जरिए एनालिसिस किया। इससे पहले जुलाई में अमेरिकी संसद में भी एलियन्स को लेकर चर्चा हुई थी।

इस दौरान US नेवी के पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर रिटायर्ड मेजर डेविड ग्रश ने दावा किया था कि अमेरिका कई सालों से UFO और एलियन्स से जुड़ी जानकारियां छिपा रहा है। उन्होंने ये भी कहा था कि अमेरिका इन UFO’s की रिवर्स इंजीनियरिंग पर काम कर रहा है।

पूर्व अमेरिकी नेवी अफसर का दावा- 1930 में मिले थे एलियन के शव

द गार्जियन के मुताबिक, मेजर ग्रश 2022 के आखिर तक अमेरिका की डिफेंस एजेंसी के लिए UAP (UFO से जुड़ी संदिग्ध घटनाएं) पर एनालिसिस कर रहे थे। सुनवाई में उन्होंने बताया था कि सरकार को एलियन मिले थे और वो उनके स्पेसक्राफ्ट पर सीक्रेट रिसर्च कर रही है।

ग्रश ने कहा था कि उन्हें काम के दौरान कई सालों से क्रैश हुए UFO’s पर चल रही रिसर्च और रिवर्स इंजीनियरिंग प्रोग्राम के बारे में पता चला था। हालांकि उन्हें इस प्रोग्राम को देखने की मंजूरी नहीं दी गई। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने इन दावों को खारिज कर दिया था। पेंटागन ने कहा कि अमेरिका ने एलियन से जुड़ा कोई भी प्रोग्राम न कभी चलाया था और न अब ऐसा कुछ हो रहा है।

संसद में ग्रश ने ये भी दावा किया था कि 1930 में हुए क्रैश में दूसरे ग्रह का स्पेसक्राफ्ट मिला। साथ में बॉडी भी थी, ये इंसान की नहीं थी। उन्होंने बताया था कि US के इस प्रोग्राम में सीधे तौर पर शामिल अधिकारियों के जरिए उन्हें ये सूचना मिली थी। उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिकी सरकार 1930 से ये प्रोग्राम चला रही है।

जून में ग्रश ने पृथ्वी के बाहर जीवन होने की बात कही थी। ग्रश ने दावा किया था कि पृथ्वी के बाहर जीवन है और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पास दूसरे ग्रह से जुड़ी बेहद अहम जानकारियां भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा था कि वो संसद के सामने इसके सबूत पेश करने को भी तैयार हैं।

इसके बाद विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन ने तुरंत इस मुद्दे पर सुनवाई के लिए जांच कमेटी का गठन किया। रिपब्लिकन के नेता बर्शेट ने कहा था कि वो इस बात में यकीन रखते हैं कि एलियन हैं। इस सुनवाई में ग्रश के अलावा पूर्व नेवी कमांडर डेविड फ्रेवर और रिटायर्ड नेवी पायलट रायन ग्रेव्स भी शामिल हुए थे। इस दौरान इन दोनों ने ही एलियन स्पेसक्राफ्ट देखने का दावा किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

43 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

52 मिनट ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

1 घंटा ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

13 घंटे ago