International

मोरक्को में आए जोरदार भूकंप से अब तक 632 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल

मोरक्को में शुक्रवार (8 सितबंर) देर रात आए शक्तिशाली भूकंप से अब तक 632 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार देश के आंतरिक मंत्रालय के कहा कि ‘भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है।’

घरों से बाहर आए लोग

जोरदार भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए। भूकंप के कारण ऐतिहासिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और बिजली की कटौती भी हो गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप रात 11:11 बजे (2211 GMT) मार्राकेश से 44 मील (71 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। स्पेक्टेटर के मुताबिक, मोरक्को में आए भूकंप से अब तक कम से कम 296 लोगों की मौत हो गई है और 329 लोग घायल हो गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

अफ्रीकी देश मोरक्को मे आए भीषण भूंकप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।’

रिक्टर पैमाने पर 7 थी तीव्रता

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि रात 11:11 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 थी, जो झटकों के साथ कई सेकंड तक रहा। मोरक्को के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी और चेतावनी नेटवर्क ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7 मापी, जबकि अमेरिकी एजेंसी ने भूकंप के 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता के झटके की सूचना दी।

मोरक्को के लोगों ने कई वीडियो पोस्ट किए जिसमें कुछ इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं और ऐतिहासिक इमारतों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

7 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

7 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

7 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

8 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

9 घंटे ago