International

नेपाल में भूकंप से 6 की मौत, दिल्ली में भी महसूस किए गए झटके

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पड़ोसी देश नेपाल में मंगलवार (9 नवंबर 2022) देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। जिसके झटके राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए। मंगलवार रात करीब 1.57 बजे नेपाल मणिपुर में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का एपिसेंटर नेपाल के मणिपुर में रहा। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। वहीं, नेपाल में भूकंप से 6 की मौत हो गयी।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, दिल्ली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 90 किमी दक्षिण पूर्व नेपाल की सीमा के पास था। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

नेपाल में भूकंप से 6 की मौत:

पुलिस के मुताबिक, नेपाल के दोती जिले में स्थानीय समयानुसार लगभग 2.12 बजे भूकंप के बाद एक घर गिरने से 6 लोगों की मृत्यु हो गयी। वहीं, 9 नवंबर की सुबह करीब 6.27 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।

अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे होने की आशंका है। डोटी की मुख्य जिला अधिकारी कल्पना श्रेष्ठ ने बताया कि 5 लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

4 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

5 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 घंटे ago