International

यूके में बना इतिहास, ब्रिटेन के नए PM होंगे भारतीय मूल के ऋषि सुनक, इस दिन लेंगे शपथ

भारतीय मूल के ऋषि सुनक इतिहास रचते हुए यूके के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. ऋषि सुनक ने पेनी मोरडॉन्ट को मात देते हुए चुनाव में जीत हासिल की है. ऋषि सुनक को 180 से ज्यादा सांसदों ने समर्थन दिया, जबकि पेनी मोरडॉन्ट समर्थन में काफी पीछे रह गईं.

बता दें कि 45 दिनों तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद एक बार फिर चुनाव कराए गए थे, जिसमें शुरू से ही ऋषि सुनक को मजबूत दावेदार माना जा रहा था.

सोमवार को पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन भी प्रधानमंत्री बनने की दौड़ से खुद ही बाहर हो गए, जिसके बाद यह तय हो गया था कि अब चुनाव ऋषि सुनक के ही पाले में चला गया है. ब्रिटेन की राजनीति के लिए भी यह बड़ा दिन है, क्योंकि पिछले तीन महीने में ही ऋषि सुनक ऐसे तीसरे शख्स हैं, जो देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.

सबसे पहले बोरिस जॉनसन ने अपना इस्तीफा दिया था, जिसके बाद लिज ट्रस ऋषि सुनक को चुनाव हराकर कुर्सी पर बैठ गई थीं. हालांकि, उन्हें भी ज्यादा दिन सत्ता नसीब नहीं हुई और 45 दिनों में ही इस्तीफा देना पड़ गया. उसके बाद से ही एक बार फिर ऋषि सुनक रेस में शामिल हुए और इस बार उन्हें जीत भी मिल गई.भारत के लिए ऋषि सुनक का जीतना किसी दिवाली गिफ्ट से कम नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

10 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

12 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

23 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

23 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

23 घंटे ago