Education

जल्द जारी होगा STET रिजल्ट, यहां देखें General के लिए पासिंग मार्क्स

बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से जल्द ही माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. आइए, जानते हैं कि STET Result कब और कहां जारी होगा. साथ ही जानेंगे कि इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar STET Result 2025: यहां देखें मुख्य बातें
  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज STET 2025 का रिजल्ट जारी कर सकती है.
  • रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जारी होगा.
  • उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे.
Bihar STET Result 2025: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स

सभी कैंडिडेट्स को बता दें कि बिहार एसटीईटी रिजल्ट (Bihar STET Result) देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल्स, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी.

Bihar STET Result Steps To Download: कैसे चेक करें एसटीईटी रिजल्ट?
  • सबसे पहले bsebstet.org वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar STET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट/स्कोर कार्ड दिखाई देगा.
  • उसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

STET पास करना क्यों जरूरी?

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने के लिए STET पास करना अनिवार्य है. STET क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी ही आगे शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं.

STET Score Card: एसटीईटी स्कोर कार्ड में क्या-क्या होगा?
  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • विषय का नाम
  • कुल अंक
  • पास/फेल की स्थिति

अलग-अलग कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए पासिंग मार्क्स

बिहार STET परीक्षा में पास होने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के लिए कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं. सामान्य श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 50 निर्धारित किया गया है. वहीं एससी/एसटी के कैंडिडेट्स को न्यूनतम पासिंग मार्क्स में छूट दी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

16 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

19 घंटे ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

22 घंटे ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

1 दिन ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

2 दिन ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

2 दिन ago