Education

स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दूसरा आन स्पाट नामांकन कल 15 सितंबर से, चयन पत्र वेबसाइट से करें डाउनलोड

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य प्रतिष्ठा सत्र 2025-29 में दूसरा आन लाइन आनस्पाट नामांकन 15 सितंबर से आरंभ होगा। नामांकन प्रक्रिया 16 सितंबर को संपन्न हो जाएगी। छात्र कल्याण अध्यक्ष ने शनिवार को जारी अधिसूचना में कहा है कि दूसरे आनलाइन आनस्पाट नामांकन के लिए चयन सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट 14 सितंबर को अपलोड की जाएगी। छात्र अपना चयन पत्र वेबसाइट से आवेदन आइडी और जन्म तिथि या यूजर आइडी और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि जिन विषयों में सीट रिक्त है, उन सीटों को अनारक्षित मानते हुए सभी कोटि के अभ्यर्थियों का रिक्त सीटों के विरुद्ध नामांकन लेना सुनिश्चित करेंगे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चयन सूची को निरस्त मानते हुए पूर्व के किसी चयन पत्र के आधार पर नामांकन नहीं लिया जाएगा। केवल द्वितीय स्पाट राउंड के तहत डाउनलोड चयन पत्र के आधार पर ही सभी आवश्यक कागजातों की जांच के बाद नामांकन सुनिश्चित करेंगे।

दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष एक्शन प्लान की जरूरत

हायाघाट: प्लस टू ललितेश्वर मधुसूदन उच्च विद्यालय आनंदपुर में हायाघाट प्रखंड के 50 शिक्षकों के लिए समावेशी शिक्षा पर आधारित तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। इस समापन सत्र की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक प्रगति चौधरी ने की। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि दिव्यांग छात्रों के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण समाज में महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रशिक्षक डा. रेजाउल्लाह ने बताया कि दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष लेशन प्लान और एक्शन प्लान तैयार करने की आवश्यकता है, ताकि वे सामान्य छात्रों के साथ अध्ययन कर सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

3 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

4 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

5 घंटे ago