Education

बिहार बोर्ड के जरिए सीबीएसई और आईसीएसई के छात्र भी कर सकेंगे जेईई की तैयारी; जान ले नियम…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार बोर्ड के 2024 के मैट्रिक एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मेडिकल व इंजीनियरिंग की मुफ्त तैयारी कराता है. बोर्ड ने अपनी इस शिक्षा असवर का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए अपना दायरा बढ़ाया है. अब सीबीएई और आईसीएसई बोर्ड के छात्र भी इस अवसर का लाभ ले सकते हैं. चयन की प्रक्रिया और बांकि चीजें बिल्कुल पहले जैसी रहेंगी. सीबीएई और आईसीएसई बोर्ड से दसवीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को इसका लाभ लेने के लिए एक नियम का पालन करना होगा. दोनों बोर्ड के छात्रों को इसमें नामांकन से पहले यह शपथ पत्र देना होगा कि 12वीं में वो बिहार बोर्ड में ही एडमिशन लेंगे.

अब 2 दिन शेष

मेडिकल व इंजीनियरिंग की मुफ्त तैयारी कराने के लिए योग्य छात्र-छात्राओं का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं. मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी के इच्छुक छात्र 8 फरवरी की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं. इसके लिए सौ रुपए का शुल्क भी देय होगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर coaching.biharboardonline.com पर लॉग इन करना होगा. आवेदन 26 जनवरी से ही एक्सेप्ट किया जा रहा है.

इस आधार पर चयन

प्रवेश परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर चयनित छात्र-छात्राओं को प्रमंडल मुख्यालयों में बनाए गए शिक्षण केंद्रों पर मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी कराई जाएगी. यह फ्री ऑफ कॉस्ट होगी. प्रत्येक प्रमंडल मुख्यालय में छात्रों और छात्राओं के लिए सौ-सौ सीटें रखी गई हैं. इनके लिए चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

प्रत्येक प्रमंडल मुख्यालय में 50 छात्र व 50 छात्राओं को मेडिकल (NEET) तथा 50 छात्र व 50 छात्राओं को इंजीनियरिंग (JEE) की तैयारी कराई जाएगी. इस साल से पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर व गया में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शिक्षण केंद्रों की व्यवस्था की है. नौ शहरों में 100 छात्र व 100 छात्राएं मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी करेंगी.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन-

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर coaching.biharboardonline.com लॉग इन करें.

यहां होम पेज पर दिए गए लिंक Non-Residential Coaching for NEET/JEE Student Registration पर क्लिक करें.

दिए गए निर्देशों को पढ़ने के बाद एक्सेप्ट करें.

रजिस्ट्रेशन पैनल पर जरूरी सूचनाएं डालकर लॉगइन आईडी प्राप्त करें.

इससे लॉगइन करने के बाद फॉर्म फिलअप करें.

फॉर्म भरने के बाद सेव कर लें और प्रिव्यू देख लें.

पेमेंट बटन पर क्लिक कर 100 रुपए का भुगतान करें और रिसिप्ट रख लें.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

50 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

1 घंटा ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

1 घंटा ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

2 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago