Education

बिहार इंटर परीक्षा 2024 नहीं दे सके छात्रों को मिलेगा एक और मौका, बोर्ड ने बतायी विशेष परीक्षा की तारीख…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गयी है. इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन ही कई परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर पहुंचकर भी परीक्षा देने से वंचित रह गए. कई जिलों में इसे लेकर परीक्षार्थी नाराज हुए और जद्दोजहद की. बोर्ड के द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत तय समय सीमा तक सेंटर में प्रवेश नहीं कर सके परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली. वहीं बोर्ड की ओर से जानकारी दी गयी है कि परीक्षा देने से वंचित रहे छात्रों को एक और मौका दिया जाएगा.

बिहार इंटर परीक्षा से वंचित रहे कई छात्र

बिहार में इंटर परीक्षा देने से कई परीक्षार्थी वंचित रह गए. निर्धारित समय के अंदर वो सेंटर नहीं पहुंच सके और लेट होने पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया. इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन विलंब से पहुंचे ऐसे परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा भी किया. कई जगहाें पर परीक्षार्थी ट्रैफिक जाम में फंसे तो कई जगहों पर ट्रेन लेट होने से कई परीक्षार्थियों के एग्जाम छूट गए.

कम्पार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा के बारे में जानिए..

इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 में शामिल होने से वंचित स्टूडेंट्स को विशेष परीक्षा में शामिल होने का मौका बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देगी. इन सभी स्टूडेंट्स के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल में किया जायेगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए समिति ने इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी करने के एक हफ्ते बाद ही कम्पार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर देगी.

विशेष परीक्षा की तिथि और रिजल्ट के बारे में जानिए..

समिति ने कहा कि मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 में शामिल होने से वंचित वैसे रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स जो स्कूलों और कॉलेजों द्वारा आयोजित सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, लेकिन शिक्षण संस्थान के प्रधान की लापरवाही के कारण उनका ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरा जा सका, वैसे स्टूडेंट्स को विशेष अवसर दिया जायेगा. इसी कारण मैट्रिक व इंटर विशेष परीक्षा 2024 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. समिति के परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2024 तक तथा उनका परीक्षाफल मई में अथवा अधिकतम जून तक प्रकाशित करने का लक्ष्य रखा गया है. ऐसे स्टूडेंट्स को मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 के अनुरूप परीक्षाफल श्रेणी के साथ प्रकाशित किया जायेगा.

लेट से पहुंचे परीक्षार्थियों का कई सेंटरों पर हंगामा

गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई. राज्यभर में पहले दिन कुछ एक जगहों को छोड़ कर परीक्षा शांतिपूर्ण रही. जहानाबाद, नालंदा, खगड़िया, भागलपुर, शेखपुरा आदि जगहों पर देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गयी. इसके बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा किया. भागलपुर में क्राइस्ट चर्च स्कूल में बने सेंटर पर पथराव किया गया. इस दौरान परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया. जहानाबाद में लेट से पहुंचने पर रोके जाने पर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया और एनएच 110 को जाम कर दिया. पटना में भी कई सेंटरों पर भी देर से पहुंचने वाले दर्जनों परीक्षार्थी भी परीक्षा नहीं दे पाये. परीक्षा नहीं दे पाने के कारण अलग-अलग केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया.

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

8 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

8 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

9 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

21 घंटे ago