Education

अब स्कूलों में किताबों के लाले नहीं पड़ेंगे, नीतीश सरकार ने बनाया यह प्लान, 15 मार्च का टारगेट सेट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

नीतीश सरकार की ओर से बिहार के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को कोर्स की किताबें मु्फ्त दी जाती हैं। इस बार बच्चों के हाथों में शैक्षणिक सत्र (2024-25) शुरू होते ही किताबें मिल जाएंगी। विगत कई वर्षों से समय पर सभी बच्चों को किताबें नहीं मिल रही है। इसे लेकर बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम ने पुख्ता तैयारी की है। परिणाम यह है कि जनवरी की शुरुआत में ही दो करोड़ से अधिक किताबें प्रखंडों में पहुंचा दी गई है।

पहली से आठवीं के सवा करोड़ से अधिक बच्चों को मुफ्त में किताबें दी जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के निर्देश पर किताबों की छपाई युद्ध स्तर पर चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्य है कि 15 मार्च, 2024 तक सभी सवा नौ करोड़ किताबें प्रखंडों में पहुंचा दी जाए ताकि, एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो तो उस समय बच्चों के लिए किताबें सभी प्रारंभिक स्कूलों में पहले से उपलब्ध रहे और उनकी पढ़ाई पिछड़े नहीं।

69 हजार स्कूल

आठवीं तक के राज्य में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों (कक्षा एक से आठ) की संख्या करीब 69 हजार है। कक्षावार किताबों का सेट बनाकर प्रखंडों में पहुंचाया जा रहा है ताकि, कक्षा के अनुसार हर बच्चे को वह सेट दे दिया जाये। वर्षों बाद सभी बच्चों के पास सत्र की शुरुआत में ही किताबें पहुंचेंगी। पिछले कई सालों से समय पर किताबें पहुंचाना एक चुनौती हो गई थी। इसके देखते हुए पूर्व में किताब की जगह बच्चों को पैसे देने का भी नियम बना। इसमें फिर से बदलाव भी किये गये।

56 प्रकाशकों को दी गई जिम्मेदारी

किताब की छपाई तेजी से हो इसको लेकर बिहार और दूसरे राज्यों के कुल 56 प्रकाशकों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। किताबों की छपाई जारी है। दूसरे राज्यों के प्रकाशकों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात आदि शामिल हैं। कागज की कमी न हो इसलिए इस बार निगम ने पर्याप्त मात्रा में कागज भी उपलब्ध करा दिये हैं ताकि कार्य बाधित नहीं हो। सवा करोड़ बच्चों को मुफ्त में किताबें पहुंचाने की तैयारी है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति के अनुसार यह संख्या तय की गई है। हालांकि, जरूरत हुई तो इसकी संख्या आगे बढ़ायी भी जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

20 मिनट ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

12 घंटे ago