Education

CTET 2024 : CBSE ने जारी किया सीटीईटी जनवरी का नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू, जानें योग्यता समेत खास बातें

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तारीख जारी कर दी है। सीबीएसई बोर्ड ने इस सत्र के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके बाद से इस परीक्षा को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जो सूचना जारी की गई है उसके मुताबिक इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 03-11-2023 से शुरू होगी। फॉर्म भरने का लास्ट डेट 23-11-2023 है और फी पेमेंट का लास्ट डेट 23-11-2023 है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है। उसमें कहा गया है कि इस बार सीटेट की परीक्षा 21-01-2024 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह इस परीक्षा का 18वां संस्करण है। यह परीक्षा देशभर के 135 शहरों में बीस भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तरफ से जल्द ही परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण युक्त विस्तृत सूचना जल्द ही सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा।

मालूम हो कि, साल 2022 में सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 Oct 2022 से शुरू हुई थी, जो कि 24 नवंबर, 2023 तक चली थी। इस दौरान उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के साथ-साथ फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया गया था।

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और खुद को पंजीकृत करने के लिए अपना विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल पता और मोबाइल नंबर प्रदान करें।अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सीटीईटी आवेदन पत्र भरें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

17 मिनट ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

1 घंटा ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

5 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

21 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

22 घंटे ago