Education

बिहार बोर्ड ; एक बार फिर बढ़ी इंटर एडमिशन के लिए आवेदन तिथि, अब 14 तक कर सकते हैं अप्लाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर एडमिशन के आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है. पहले यह तिथि सात जून तक थी. लेकिन अब स्टूडेंट्स 14 जून तक इंटर नामांकन के लिए समिति के ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स ( ओएफएसएसस, www.ofssbihar.in) पोर्टल पर जाकर 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इससे पहले 17 से 26 मई व एक से सात जून तक ऑनलाइन आवेदन भरा गया था. समिति ने कहा है कि 17 से 26 मई तक की अवधि में कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स आठ से 14 जून तक निर्धारित अवधि में ओएफएसएस पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म की जांच कर लें.

समस्या के निवारण लिए स्टूडेंट्स हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क 

जांच के क्रम में यदि कोई त्रुटि हो, तो वे ओएफएसएस पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर, इमेल आइडी प्राप्त यूजर आइडी व पासवर्ड के माध्यम से पूर्व में भरे गये आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं. समिति ने कहा है कि अब तक आवेदन शुल्क जमा नहीं करने वाले स्टूडेंट्स 14 जून तक शुल्क जमा कर सकते हैं. समिति ने कहा है कि स्टूडेंट्स आवेदन करने से पहले ओएफएसएस वेबसाइट पर जाकर कॉमन प्रॉस्पेक्टस पढ़ें. आवेदन करने में अगर कोई समस्या आ रही है, तो स्टूडेंट्स हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं.

न्यूनतम 10 अधिकतम 20 शिक्षण संस्थानों का चयन कर सकते हैं

इंटर में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को काफी विकल्प मिलेंगे. समिति ने जारी लिस्ट में कहा है कि आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स सब्जेक्ट के लिए 10327 प्लस टू व कॉलेज शामिल हैं. इसके साथ इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स के तहत 91 प्लस टू व कॉलेज और इंटरमीडिएट स्कूल प्रोवाइडिंग वोकेशनल सब्जेक्ट के लिए 32 संस्थान शामिल हैं.

इंटर में एडमिशन के लिए कुल 10450 शिक्षण संस्थान इस बार शामिल हो रहे हैं. इसमें 22,97,320 से अधिक सीटों पर एडमिशन होगा. इंटर में सबसे ज्यादा आर्ट्स में 10,17,692 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं, साइंस स्ट्रीम में 9,80,569 और वाणिज्य संकाय में 2,28,797 सीटें एडमिशन के लिए उपलब्ध हैं. स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करते समय, न्यूनतम 10 अधिकतम 20 शिक्षण संस्थानों का चयन कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

8 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

18 घंटे ago