Education

बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटिनी परीक्षा के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कल, 3 मार्च 2023 से भरे जाएंगे। कम्पार्टमेंट वाले परीक्षार्थी या जिन्हें रिजल्ट में मिले मार्क्स पर संतुष्टि नहीं है वे छात्र अब स्क्रूटिनी के लिए कल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर किए जा सकेंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक कम्पार्टमेंट परीक्षा 2023 के परिणाम भी 31 मई 2023 तक घोषित किए जाने की संभावना है।

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के परिणाम 31 मार्च 2023 को घोषित किए गए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 में करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जिनमें 13,05,203 छात्र सफल हुए हैं। इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का सफलता प्रतिशत 81.04 फीसदी रहा है।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन:

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर दिख रहे लिंक” BSEB 10th Scrutiny Form” लिंक पर क्लिक करें।

लॉगइन करने के बाद डिटेल्स भरें।

आवेदन कम्प्लीट करके आवेदन की हार्डकॉपी प्रिंटआउट कराकर ले लें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

4 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

5 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

17 घंटे ago