Education

CTET Admit Card 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्री एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

CTET Admit Card 2022 Released : सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के प्री एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। केंद्रीय माध्मिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटीईटी प्री एडमिट कार्ड मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 को जारी किए गए। दिसंबर-जनवरी 2023 में आयोजित होने वाली सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने प्री एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी अभ्यर्थी अपने प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक- CTET 2022 Admit Card

आपको बता दें कि सीटीईटी की परीक्षा तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं, उम्मीद है कि सीबीएसई की ओर से जल्द ही सीटीईटी 2022 की डेट्स भी जारी कर दी जाएंगी।

सीटीईटी की मान्यता अब 7 साल की बजाय आजीवन कर दी गई है। सीटीईटी का आयोजन दिसंबर माह में सीबीटी मोड में 20 भाषाओं में होगा।

सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

सीटीईटी में न्यूनतम अंक का निमय:

सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्‍यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के छात्रों को परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत लाना जरूरी है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए यह न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत है।

सीटीईटी दिसंबर 2021 का रिजल्ट 9 मार्च 2022 को जारी किया गया था। इसमें 1892276 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 14,95,511 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें कुल 4,45,467 पास हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

3 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

8 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

8 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

19 घंटे ago