Bihar

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में है. वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने की घटना के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की. यहां गौर करने वाली बात यह रही कि उनके सवाल राज्य की उसी एनडीए सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े थे, जिसके गठबंधन में उनकी पार्टी शामिल है.

वैशाली हादसे के बाद चिराग ने क्या सवाल उठाए?

वैशाली के रामपुर श्यामचंद गांव के पास नाव हादसा हुआ था, जिसमें 13 बच्चों की मौत हो गई. 14 अक्टूबर को चिराग पासवान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिजनों का ढाढस बांधा. लेकिन दूसरी तरफ, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी की. चिराग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि हादसे में इस्तेमाल की गई नाव क्षतिग्रस्त थी.

उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि सूर्यास्त के काफी देर बाद नाव का संचालन कैसे हो रहा था और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने वाले अधिकारियों ने इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया. उन्होंने यह भी कहा था कि हादसे में प्रशासनिक स्तर पर कोई चूक हुई है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी. अगर प्रशासनिक स्तर पर या निजी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अपनी ही सरकार से चिराग का सवाल

चिराग पासवान के बयान का राजनीतिक महत्व इसलिए भी है क्योंकि उनकी पार्टी एनडीए की सहयोगी है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसी स्थिति में जब कोई सहयोगी नेता सरकार की व्यवस्था पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाता है, तो उसके बयान को प्रशासनिक जवाबदेही और गठबंधन के अंदर राजनीतिक संवाद, दोनों नजरिए से देखा जाता है.

जानकारों का कहना है कि किसी मुद्दे पर सरकार की आलोचना को सीधे गठबंधन में दरार या टकराव का संकेत मान लेना जल्दबाजी होगी. किसी घटना पर जवाबदेही मांगना और गठबंधन से अलग होने का फैसला करना दो अलग बातें हैं. चिराग के मामले में भी यही अंतर समझना जरूरी है. वैशाली हादसे पर उनका रुख प्रशासनिक कार्रवाई की मांग से जुड़ा है ना कि उनकी पार्टी या एनडीए के बीच किसी तरह के टकराव का.

पहले भी चिराग उठा चुके हैं सवाल

यह पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाए हैं. इससे पहले जमुई-बांका समेत अन्य जिलों में लड़कियों के साथ हुए दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद भी उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे. यहां तक सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदा होने की बात तक कही थी.

चिराग पासवान ने कहा था, यह सच है कि आज की तारीख में बिहार में कोई सेफ फील नहीं महसूस कर पा रहा है. ये चिंता कोई छोटी चिंता नहीं है, मैं भी इस सरकार में सहयोगी हूं और इस सवाल से नहीं भाग सकता हूं. मैं खुद शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं. अभी जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, उसे कतई हल्के में नहीं ले सकते हैं.

केंद्र सरकार का कर रहे समर्थन

पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं ने प्रदर्शन किया था. इस पर चिराग पासवान ने केंद्र सरकार का समर्थन किया था. उन्होंने कहा था, लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना सबका अधिकार है. लेकिन कुछ असामाजिक तत्व अपने पायदे के लिए भ्रम फैला रहे हैं, जिस पर कार्रवाई करनी जरुरी है. केंद्र सरकार से युवा नाराज नहीं हैं. जिस तरह से केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी थी, उसका चिराग पासवान ने समर्थन किया था.

सरकार के साथ रहते उठा रहे सवाल

इस तरह से देखा जा सकता है कि चिराग पासवान सरकार के साथ भी हैं और सवाल भी उठा रहे हैं. लेकिन राजनीतिक जानकारों का यह भी मानना है कि चिराग पासवान ने पिछले दिनों में अगर सवाल खड़े किए हैं तो प्रशासनिक जवाबदेही का मुद्दा उठाया है. कानून व्यवस्था हो या प्रशासनिक व्यवस्था, इन्हीं मुद्दों को उन्होंने उठाया. ऐसे में इसे राजनीतिक नजरिए से अभी देखना उचित नहीं होगा. ऐसे में अब आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की क्या गतिविधियां होती हैं, यह देखने वाली बात होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

7 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

17 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

17 घंटे ago