Bihar

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा सकता है। पटना के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 के परिसर में इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यह सम्मान बिहार पुलिस को प्रदान कर सकते हैं। इसी साल अप्रैल में बिहार पुलिस को ओवरआल पुलिसिंग के लिए राष्ट्रपति का कलर अवार्ड देने की घोषणा की गई थी।

पुलिस बल को सिर्फ एक बार मिलता है यह पुरस्‍कार

यह सर्वोच्च सम्मान स्थापना काल से अब तक की गई असाधारण सेवा, वीरता और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार पुलिस बल को सिर्फ एक बार मिलता है, जिसे निशान के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति कलर अवार्ड मिलने के बाद बिहार पुलिस को एक विशेष बैज (ध्वज) भी मिलेगा। इसे सभी सिपाही से लेकर डीजीपी रैंक तक सभी पुलिसकर्मी अपनी बाईं आस्तीन पर बाजू के पास लगाएंगे।

18 करोड़ से अधिक की राशि होगी खर्च

बीसैप-पांच में पुलिस कलर अवार्ड कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तीन योजनाओं की गृह विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति दी है, जिसपर करीब 18 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसमें छह करोड़ 14 लाख रुपये से सड़क चौड़ीकरण और परेड ग्राउंड बेहतर किया जाएगा। पांच करोड़ से फैब्रिक शेड वर्क होगा जबकि गैलरी, फोर्ट की दीवार, फर्नीचर और अन्य तकनीकी कामों पर करीब सात करोड़ 29 लाख की राशि खर्च होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

24 मिनट ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

60 मिनट ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

15 घंटे ago