Bihar

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने मौत के पीछे प्रेम-प्रसंग को वजह बताते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन अब मामले से जुड़ी एक महिला ने पुलिस की इस थ्योरी को झूठा करार दिया है.

‘पुलिस पर मानहानि का केस करूंगी’

महिला का कहना है कि पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी पेश की है. उसने कहा कि वह इसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएगी. मामले में जांच अभी जारी है और विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

‘मेरे भाई को फंसाना चाहती है पुलिस’

गिरफ्तार आरोपी लाली कुमार की बहन ने आगे यह भी कहा कि उसके भाई को पुलिस झूठे आरोप में फंसाकर मामले को दबाना चाहती है. मेरा भाई निर्दोष है, उसे जबरन मारपीट कर पुलिस जहरीली शराब कांड को दबाना चाहती है.

‘फौज में हैं मेरे पति’

महिला ने कहा, ‘मेरे पति फौज में हैं, वो भी घर लौट रहे हैं. पति ने मुझे कहा कि तुम थाने में जाकर मुकदमा करो, मैं घर लौट रहा हूं. मैं अगर गलत रहती या निशु के साथ मेरा संबंध होता तो गांव या आस-पड़ोस के लोगों को जरूर पता चलता. मृतक निशु कुमार मेरा रिश्ते में भतीजा लगता है. 5 वर्ष पहले निशु की शादी हुई है.’

वहीं, घटना के संबंध में मृतक निशु के भाई रिशु राज ने भी जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि शराबबंदी वाले बिहार में पुलिस अपनी साख बचाने के लिए घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर लाली को बलि का बकरा बना बदनाम कर फंसाना चाहती है, जबकि ऐसा कभी कुछ नहीं था.

‘पुलिस की थ्योरी झूठी’

उधर, मृतक शशि कुमार के भाई राजीव कुमार ने भी पुलिस की थ्योरी को झूठा करार दिया है. उन्होंने कहा, ‘कभी ऐसा नहीं था. पुलिस जहरीली शराब से मौत के मामले को दबाने का प्रयास कर झूठा आरोप लगा रही है.’

क्या है पुलिस की थ्योरी?

दरअसल, पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए कहा था कि 30 अगस्त को चार लोगों की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी, जिसे इलाज के क्रम में मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें बेढ़ना गांव का निवासी लाली कुमार ने बताया कि मैंने गांव के चार लोगों को जहर मिला शराब पिलाया गया था. एसपी ने कहा कि इसकी पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद होगी.

एसपी ने बताया, ‘लाली कुमार ने पूछताछ में बताया कि मृतक निशु के साथ उसका पूर्व का विवाद था. लाली की बहन और निशु में प्रेम-प्रसंग था. जिन तीन लोगों की मृत्यु हुई है, वे लोग भी लाली को चिढ़ाते थे. इस कारण घटना को अंजाम दिया गया.’

क्या है मामला?

30 अगस्त की शाम बाढ़ थाना क्षेत्र बेढ़ना गांव जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके शवों का पोस्टमार्टम करा पुलिस परिजनों को सौप जांच में जुट गई थी. प्रथम दृष्टया जांच में यह स्पष्ट हुआ था कि जहरीली शराब से चारों व्यक्ति की मौत हुई थी. हालांकि शराब में कौन सा जहरीला पदार्थ मिला था, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. इस मामले में मृतकों में शशि कुमार (32 वर्ष), विकास राम (40 वर्ष), पंकज सिंह (45 वर्ष) और निशु कुमार (30 वर्ष) शामिल हैं.

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago