Bihar

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई है। कोतवाली पुलिस ने इंदौर एक्सप्रेस से शराब की खेप लेकर आई बीए की एक छात्रा और उसके साथी रमण कुमार को गिरफ्तार किया है। वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ब्राडेंड अंग्रेजी शराब की खेप लेकर पटना पहुंचे थे।उनके पास से 15.300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। दोनों दानापुर इलाके के रहने वाले हैं। छात्रा बीए की पढ़ाई करने के साथ ही बिहार पुलिस में भर्ती होने की तैयारी भी कर रही है। कोतवाली थानेदार अजय कुमार ने बताया कि पुलिस तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

पुलिस को मंगलवार को इंदौर एक्सप्रेस से शराब की खेप लेकर पटना आ रहे तस्करों के बारे में जानकारी मिली थी। इसकी सूचना मिलने पर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जंक्शन के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। पुलिसकर्मियों ने दोपहर बाद एक संदिग्ध युवती और युवक को जंक्शन से बाहर आता देख उन्हें रोका। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे।

बाद में पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। उनकी पहचान दानापुर निवासी युवती और रमण कुमार के रूप में हुई। उनके बैग की तलाशी लेने पर उसमें छुपाकर रखी गई 15 लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बीए की पढ़ाई करने के साथ ही पुलिस में भर्ती की तैयारी भी कर रही है। रुपये के लिए उनसे शराब की तस्करी शुरू की थी। वह वाराणसी से इंदौर एक्सप्रेस से शराब की खेप लेकर पटना लाई थी।

सरगना की पहचान करने में जुटी पुलिस

पुलिस अब सरगना की पहचान करने के साथ ही शराब तस्कर गिरोह से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब किसने मंगवाई थी और उसकी आपूर्ति कहां होनी थी? बताया जाता है कि 14 हजार रुपये मूल्य की शराब पटना लाने के बदले उसे दो हजार रुपये मिले थे।

समस्तीपुर स्टेशन पर पकड़ाई थी नेहा झा

बता दें कि इससे पहले पुलिस ने समस्तीपुर स्टेशन से 75 लीटर महंगी शराब के साथ ग्रेजुएशन की एक छात्रा नेहा झा को पकड़ा था। नेहा झा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रही थी। पुलिस ने छात्रा को उसके जीजा के भाई जिशान के साथ दबोचा था। जांच में पता चला था कि नेहा अपने जीजा के साथ पार्टनरशीप में शराब का कारोबार करती थी। उसकी बड़ी बहन औऱ पिता पहले भी शराब तस्करी में जेल जा चुके थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

12 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

12 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

13 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

17 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

18 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

20 घंटे ago