Bihar

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव राघोपुर से दीघा की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांधी सेतु पुल के पास तेज धारा में फंसकर अनियंत्रित हो गई।

दीपक कुमार और चंदन कुमार गायब हैं। लेकिन, रवि कुमार, सतीश कुमार, निखिल कुमार, चन्दन साह,आमोद साह, जयप्रकाश पासवान, टुनटुन साह, सतेन्द्र चौधरी, चन्दन चौधरी तैर कर निकल गए हैं। दीपक कुमार और चंदन कुमार लापता है। इनकी तलाश जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन और बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद वैशाली डीएम वर्षा सिंह मौके पर पहुंची हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाव तेरसिया दियारा क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास नाव बोल्डर से टकरा गई। टक्कर के बाद नाव अनियंत्रित हुई और देखते ही देखते नदी की तेज धारा में डूब गई।

नाव में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ लोग पानी में गिर गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर बचाव की कोशिश शुरू की। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम, गंगा ब्रिज थाने की पुलिस और वरीय अधिकारी पहुंचे हैं। एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दी है।

तेरसिया पंचायत के मुखिया पति मुकेश राय ने बताया ने कि नाव पर सवार होकर सभी लोग गंगा ब्रिज थाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 10 के पास तेज बहाव में नाव डूब गई।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

23 मिनट ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

3 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

20 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

20 घंटे ago