Bihar

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दरभंगा के बहादुरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति के पांच अलग-अलग ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की। इसके पूर्व इओयू ने आरोपी बीडीओ के खिलाफ ज्ञात स्रोत से 1 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए मामला दर्ज किया। इसमें आय के ज्ञात स्रोत से करीब 121.87 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

इओयू के अनुसार, बीडीओ के पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना स्थित पैतृक आवास, पटना के दानापुर के आशोपुर स्थित साई विहार अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या- 305, दरभंगा के बहादुरपुर स्थित सरकारी कार्यालय, दरभंगा स्थित सरकारी आवास तथा मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित निजी आवास पर सुबह से ही एक साथ छापेमारी की जा रही है।

दरभंगा में दो ठिकानों पर रेड

बहादुरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति के सैदनगर के जनकपुरी स्थित किराए के आवासीय मकान व उनके कार्यालय में आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है। ईओयू की आठ सदस्यीय टीम सुबह आठ बजे से दोनों जगहों पर छापेमारी कर रही है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी मंगलवार की सुबह घर का सामान लाने निकले थे, लेकिन जैसे ही उन्हें मालूम हुआ कि उनके आवास पर आर्थिक अपराध की छापेमारी चल रही है, वे फरार हो गए। उनके आवास पर आठ सदस्यीय टीम छापामारी कर रही है। उनके आवास के अलावा प्रखंड कार्यालय व मुजफ्फरपुर के आवास में भी छापेमारी चल रही है। उनके आवास के बाहर बहादुरपुर थाने की पुलिस तैनात है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। आवास में सिर्फ उनकी पत्नी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी अब तक घर नहीं आए है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि डॉ. आनंद कुमार विभूति पहले मुजफ्फरपुर के काटी प्रखंड में भी बीडीओ के पद पर पदस्थापित रह चुका है। बताया जाता है कि इस दौरान भी उनका कार्यकाल विवादों में रहा था। उनपर वहां भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित निजी आवास पर भी ईओयू की टीम गहन तफ्तीश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि ईओयू के अधिकारी घऱ से मिले जमीन-जायदाद के कागजात और बैंक पासबुक तथा निवेश से जुड़े कागजातों को खंगाल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

8 मिनट ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

19 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

19 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

19 घंटे ago