Bihar

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के एस अनुपम ने बताया कि राज्य में करीब 4 हजार माफिया की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है. इनमें सीतामढ़ी के बेलसंड से जन लोकशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक अमित रानू का नाम भी शामिल है. एडीजी के मुताबिक, विधायक पर जमीन कब्जाने का आरोप है और इस मामले में जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी. ADG लॉ एंड ऑर्डर के एस अनुपम ने बताया कि अमित रानू पर जमीन कब्जाने का आरोप है. इस मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ चुकी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करने की तैयारी है. वहीं एडीजी ने कहा कि संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया न्यायिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगी.

के एस अनुपम ने बताया कि बिहार के अलग-अलग जिलों से करीब 4 हजार माफिया की संपत्ति जब्त करने के प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को मिले हैं. इनमें से करीब 800 प्रस्ताव कोर्ट को भेजे जा चुके हैं. पुलिस अब ऐसे लोगों की संपत्ति की पहचान कर रही है, जिन पर गंभीर आपराधिक गतिविधियों, जमीन कब्जाने या माफियागिरी से जुड़े आरोप हैं. केएस अनुपम के मुताबिक, आरोपित पक्ष को अपने दावे और जवाब दाखिल करने का अधिकार होता है. उन्होंने कहा कि प्रस्ताव और न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संपत्ति जब्ती की कार्रवाई आगे बढ़ेगी.

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बक्सर में छात्रा के साथ शिक्षकों से जुड़े मामले को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर ली है. इस मामले में तीन आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि एक पीड़िता का बयान भी पुलिस के समक्ष दर्ज कराया गया है. पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में मजबूत कार्रवाई पूरी कर उन्हें सजा दिलाई जा सके.

पिछले दिनों बाढ़ में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर भी एडीजी ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पटना पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान पूरा कर कांड का उद्भेदन कर दिया है. अब पुलिस जल्द ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है. जो भी प्रक्रिया होगी वह कानून के निर्धारित प्रावधानों के तहत ही होगा.

हॉस्टल हादसे के बाद छात्रों की सुरक्षा पर फोकस

दिल्ली में रविवार को हुए हॉस्टल हादसे के बाद बिहार में हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्क है. एस अनुपम ने कहा कि पटना हाईकोर्ट की ओर से हॉस्टल को लेकर जारी निर्देशों का पुलिस की ओर से अनुपालन कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. हालांकि, बिल्डिंग की संरचनात्मक सुरक्षा पुलिस के अधिकार क्षेत्र का हिस्सा नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

3 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

4 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

21 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

21 घंटे ago