Bihar

‘बिहार में शराब से ‘खादी और खाकी’ वाले मालामाल हो रहे’, भाई वीरेंद्र बोले- पहले से ज्यादा दारू बिक रही

बिहार में शराबंदी को लेकर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी की समीक्षा करने की मांग की थी। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र यादव ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में पहले से ज्यादा शराब बिहार में बिक रही है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र यादव ने सवाल उठाते हुए पूछा, ‘जब बॉर्डर पर सिपाही और अधिकारी तैनात हैं, तो बिहार में शराब आ कैसे रही है?’

हम लोग शराबबंदी के पक्ष में कल भी थे, आज भी हैं: भाई वीरेंद्र यादव

राजद विधायक भाई वीरेंद्र यादव ने कहा कि शराबबंदी जब लागू हुआ था तब बिना सर्वे के लागू हुआ था। बिहार में जब महागठबंधन की सरकार थी, बिना सर्वे के एकाएक शराबंदी पर मुहर लग गई थी। हम लोग भी उसके गवाह हैं। हम लोग भी शराबंदी के पक्ष में है। आज भी हैं और कल भी थे। लेकिन, शराबबंदी के नाम पर शराब घर-घर सप्लाई हो रहा है।

बॉर्डर से 10 ट्रक पार कराता है, एक पकड़ता है: राजद विधायक

भाई वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि शराब बिहार में कहां से आ रही है। बॉर्डर से बिहार में शराब कैसे आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पदाधिकारियों की मिलीभगत से शराब बिहार में आ रही है। भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि बॉर्डर पर तैनात सिपही और अधिकारी ही शराब के बॉर्डर के 10 ट्रक पार कराता और एक ट्रक पकड़ता है। ये सबको मालूम है। चाहे वो नेपाल का बॉर्डर हो, झारखंड का बॉर्डर हो, उत्तर प्रदेश का बॉर्डर हो, मध्य प्रदेश का बॉर्डर या छत्तीसगढ़ का बॉर्डर, सब जहर से बिहार में शराब आ रही है।

दोनों जगह बीजेपी की सरकार, तो शराबबंदी पर किससे सवाल पूछते हैं: भाई वीरेंद्र

बिहार सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार के मंत्री शराबबंदी को लेकर किससे सवाल पूछते हैं। भाई दोनों जगह तो आपकी ही सरकार है। बिहार में भी आपकी सरकार और केंद्र में भी आपकी सरकार है। तब आप किससे सवाल पूछते हैं? आप कैबिनेट मीटिंग में बैठते हैं तो वहां कह देना चाहिए कि भाई, शराबबंदी पर ये कीजिए, उसमें हानी हो रही है। बिहार के मंत्री किसे सुना रहे हैं।

शराबबंदी फेल, मालामाल हो रहे ‘खाकी और खादी’ वाले: भाई वीरेंद्र

भाई वीरेंद्र यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब जान गई है कि इन लोगों की कलई खुल गई है। शराबबंदी पर बिहार सरकार पूरे तौर पर फेल है। बिहार में शराबबंदी नहीं है, लेकिन शराबबंदी का नाटक हो रहा है। खादी वाले और खाकी वाले मालामाल हो रहे हैं। अधिकांश खाकी और खादी वाले मालामाल हो रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सुमित झा का भक्ति गीत ‘अम्बे अम्बे’ एक अक्टूबर को होगा रिलीज

समस्तीपुर : जिले के गायक व म्यूजिक प्रोड्यूसर सुमित झा का नया देवी भक्ति गीत…

27 मिनट ago

समस्तीपुर BRC में हर छोटे-बड़े कार्यो के लिए रेट फिक्स ? भ्रष्टाचार के आरोपों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर बिहार पंचायत-नगर…

41 मिनट ago

जमशेदपुर में 33 करोड़ के सोना व 42 लाख नगद लूटकांड में समस्तीपुर में झारखंड STF की छापेमारी

समस्तीपुर : झारखंड के जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में विगत 24…

1 घंटा ago

बाढ़ राहत का वायरल वीडियो सरकारी वितरण का नहीं, समस्तीपुर जिला प्रशासन ने कहा- नाव पर भीड़ जुटाकर राहत सामग्री बांटने की होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में धमकी और मदद के नाम पर दो लोगों से 6.51 लाख की साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : जिले में साइबर बदमाशों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर दो लोगों से 6.51 लाख…

2 घंटे ago