Bihar

बिहार: मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की हत्या, जान बचाने के लिए भागे तो पीछा कर अपराधियों ने मारी कई गोलियां

बिहार के हाजीपुर शहर के दिग्घी निवासी समाजसेवी एवं चर्चित संवेदक राम नरेश राय की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घर से थोड़ी दूरी पर ही चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. कई गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

दौड़ा-दौड़ाकर अपराधियों ने मारी गोली:

रोज की तरह राम नरेश राय दिग्घी पोखर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. पहले से घात लगाए बैठे चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां बरसाईं. बताया जा रहा है कि उन्हें करीब पांच या उससे अधिक गोलियां लगीं. वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात:

सीसीटीवी फुटेज में पूरा घटनाक्रम साफ दिख रहा है. अपराधियों ने पीड़ित को घेरकर फायरिंग की और भाग निकले. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

हत्या को लेकर क्या कहती है पुलिस:

वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने ठेकेदार पर फायरिंग की है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच चल रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम के लिया शव:

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव को ले लिया. इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

समाजसेवी थे राम नरेश:

स्थानीय लोगों का कहना है कि राम नरेश राय सामाजिक रूप से सक्रिय और चर्चित व्यक्ति थे. उनकी निर्मम हत्या से शुभचिंतकों और पूरे इलाके में गहरा दुख और गुस्सा है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

हत्या के बाद प्रशासन से मांग:

स्थानीय लोगों और परिजनों की प्रशासन से मांग है कि अपराधियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी की जाए. हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए. फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में GST विभाग का छापा, ट्रांसपोर्टर के गोदाम से बिना कागजात का माल जब्त, टैक्स चोरी की जांच शुरू

समस्तीपुर : त्योहारी सीजन में टैक्स चोरी रोकने के लिए जीएसटी विभाग ने अपनी निगरानी…

5 घंटे ago

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं…

17 घंटे ago

DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न स्पर्धाओं का…

17 घंटे ago

UPI के जरिए दलसिंहसराय की महिला के बैंक अकाउंट से 3.99 लाख रुपये साइबर फ्रॉड ने उड़ाए

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की एक महिला साइबर फ्रॉड के निशाने…

17 घंटे ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हर्ष फायरिंग मामले में ललन ईश्वर के घर से राइफल और कारतूस बरामद, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का…

18 घंटे ago