Bihar

मैट्रिक-इंटर परीक्षा के छात्र-छात्राओं को एक और मौका, रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो इस डेट तक करें आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन का अंतिम मौका दिया है। अबतक छूटे विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 18 से 22 अगस्त तक हो सकेगा। इस दौरान विलंब शुल्क के साथ आवेदन और शुल्क जमा किया जाएगा। इस फैसले से छात्र छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए जिन विद्यार्थियों का अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन नहीं हो सका है, उनके लिए शिक्षण संस्थानों को यह विशेष एवं अंतिम अवसर दिया गया है। शिक्षा विभाग को जानकारी मिली कि बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं अभी तक पंजीयन नहीं करा पाए हैं। उनके हितों को देखते हुए यह अंतिम मौका दिया गया है ताकि अधिक से अधिक बच्चे परीक्षा में बैठ सकें।

इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों के प्रधान यूजर आइडी और पासवर्ड से समिति की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा कर सकते हैं। मैट्रिक परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान अपने यूजर आइडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर secondary.biharboardonline.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा कर सकते हैं। समिति के डायरेक्ट लिंक biharboard online.org से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्धारित अवधि में छूटे विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन हर हाल में पूरा कराने को कहा गया है।

शिक्षा विभाग ने शनिवार को हाफ डे का भेजा निर्देश

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि शनिवार को हर हाल में सरकारी विद्यालयों का संचालन आधे दिन तक ही होगा। विभाग को सूचना मिली है कि कई जिलों में ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसे में विभाग ने सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना शनिवार को हाफ डे के दौरान विद्यालय संचालन के संबंध में अलग से निर्देश जारी करने की सूचना को गंभीरता से लिया है।

विभागीय आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को प्रातः 9.30 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्यालय का संचालन किया जाना है। इस व्यवस्था में विभाग के स्तर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। माध्यमिक शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी पत्र में विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस निर्देश का सख्ती से अनुपालन करने को कहा है। स्पष्ट किया है कि निर्देश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…

11 घंटे ago

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

13 घंटे ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

13 घंटे ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

21 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

1 दिन ago