Bihar

नोटों की गड्डियां, सोना-चांदी, अकूत प्रॉपर्टी…’धन्नासेठ’ निकला सरकारी इंजीनियर, SVU ने 4 ठिकानों पर मारी रेड

बिहार में विशेष निगरानी इकाई यानी SVU ने सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर रेड मारी. आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की गई. SVU की टीम ने उनके चार ठिकानों पर एक साथ रेड को चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पटना से लेकर वैशाली और बांका तक जांच टीम पहुंची. जहां उनके चार ठिकानों से लाखों रुपयों का कैश, सोने-चांदी के जेवरात और जमीन की दस्तावेज बरामद गिए गए.

हरेन्द्र कुमार लघु जल संसाधन विभाग में कार्यपालक अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) के पद पर तैनात हैं. फिलहाल उनकी पोस्टिंग बांका प्रमंडल में है. SVU की टीम उनके आवासीय ठिकानों के साथ कार्यालय में भी तलाशी ले रही है. SVU की कार्रवाई चार जगहों पर चली. इनमें पटना के महावीर नगर स्थित जनक नंदिनी अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 307, बेउर चौराहा स्थित छह मंजिला मकान, वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरवारा गांव का ठिकाना और बांका स्थित लघु जल संसाधन विभाग का कार्यालय शामिल है.

आय से अधिक संपत्ति का मामला

टीमें सभी ठिकानों पर दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे. बैंक खातों, जमीन और मकान से जुड़े कागजात समेत अन्य संपत्तियों की भी जांच की गई. SVU की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कार्यपालक अभियंता की संपत्ति उनकी घोषित आय के अनुरूप है या नहीं. हालांकि, अभी छापेमारी पूरी नहीं हुई है. इसलिए तलाशी के दौरान कितनी नकदी, सोना-चांदी या अन्य संपत्ति मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

तलाशी पूरी होने के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

SVU की टीम चारों ठिकानों पर जांच कर रही है. तलाशी पूरी होने के बाद बरामद सामान और दस्तावेजों की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है. फिलहाल सरकारी इंजीनियर के चार ठिकानों पर एक साथ हुई इस कार्रवाई से विभाग में हलचल मची हुई है. अब सभी की नजर SVU की तलाशी पूरी होने और आधिकारिक तौर पर सामने आने वाली जानकारी पर है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आईजी, डीआईजी को मिलीं स्पेशल मजिस्ट्रेट की शक्तियां, सम्राट चौधरी सरकार का फैसला

बिहार सरकार ने पर्व-त्योहारों पर लगने वाले मेले और जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के…

9 घंटे ago

दो लाख तक लोन पर सिबिल स्कोर जरूरी नहीं, पीएम सूर्यघर बिजली योजना के लिए नया नियम

पीएम सूर्यघर बिजली योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है।…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : 50 किलो गांजा, हेरोइन और 1.30 लाख नगद बरामद, तीन महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में पुलिस ने…

20 घंटे ago

बिहार: पिता की अंतिम विदाई का अनोखा अंदाज, शवयात्रा में बज रहे थे ढोल-नगाड़े, नाच रहे थे डांसर

बिहार के बेतिया के नौतन प्रखंड के डबरिया मकरीटोला गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने…

22 घंटे ago

शिक्षा और रोजगार के सवाल पर 20 अगस्त को दरभंगा में छात्र-युवा संसद, आइसा-आरवाईए ने छात्र-युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की

समस्तीपुर : बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, परीक्षा में अनियमितता और बेरोजगारी के मुद्दे…

22 घंटे ago