Bihar

मंत्री, विधायक और अफसर के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे, सम्राट चौधरी ने बताया कब लागू होगी व्यवस्था

बिहार में जल्द ही मंत्री, विधायक और अफसरों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते नजर आने वाले हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस ओर कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने इसका लक्ष्य भी निर्धारित कर लिया है। सीएम ने इस सबंध में शिक्षा विभाग को निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब सक्षम परिवारों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने लगेंगे, तभी यह माना जाएगा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक बदलाव आया है।

एक से दो साल में लागू होगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि मंत्री और विधायक से लेकर जिला स्तर तक के अफसर भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं। अगले एक से दो सालों में ऐसी व्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। अभी सिर्फ गरीबों के बच्चे ही सरकारी स्कूलों में जाते हैं। सरकार इन्हें हाईटेक बनाने की दिशा में काम कर रही है। सीएम ने कहा कि राज्य में 551 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल खोले गए हैं। लाइव क्लासेज की शुरुआत भी की जा रही है। सरकारी स्कूलों में नीट और जेईई की पढ़ाई की व्यवस्था भी की जा रही है।

सीएम सम्राट ने शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने गुरु रविदास की 650वीं जंयती वर्ष के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिलकर नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्जीवित किया। अब हम भागलपुर में विक्रमशिला यूनिवर्सिटी को स्थापित करने पर काम कर रहे है।

पढ़ाई के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा

सीएम ने कहा कि आज भी बिहार के लाखों बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 18 हजार करोड़ रुपये बिहार सरकार देकर अपने ही बच्चों को दूसरे राज्यों में पढ़ाई के लिए भेजती है। इसलिए हमने 211 डिग्री कॉलेज खोले, पढ़ाई के लिए बच्चों को अब अपने प्रखंड से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

सम्राट ने मठ और मंदिरों से स्कूल एवं कॉलेज खोलने को कहा

सम्राट चौधरी ने मठ और मंदिरों से भी आग्रह किया कि वह एक-एक कॉलेज और स्कूल खोलें, सरकार उन्हें मान्यता देगी। सीएम ने यह भी घोषणा की है कि आने वाले दिनों में वह राज्य में 400 से अधिक और डिग्री कॉलेज खोलने जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शुरू, उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल

समस्तीपुर : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) उत्तर बिहार की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को…

1 घंटा ago

बायोमेट्रिक उपस्थिति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के…

2 घंटे ago

शराब लदी कार मामले में FIR दर्ज, 399.48 लीटर शराब बरामद

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास सड़क से शुक्रवार की शाम बरामद शराब लदी…

2 घंटे ago

बिहार: भाजपा विधायक की हत्या की कथित साजिश से हड़कंप, जेल अधीक्षक समेत चार पर FIR

भोजपुर जिले के शाहपुर से भाजपा विधायक राकेश रंजन उर्फ राकेश रंजन ओझा की सुरक्षा…

5 घंटे ago

पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी

बिहार के शिवहर में बिहार पुलिस का गश्ती वाहन हादसे का शिकार हो गया. जीप…

6 घंटे ago

विशेष सर्वेक्षण कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों ने कानूनगो पर लगाया अभद्र व्यवहार व आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर स्थित विशेष सर्वेक्षण कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों ने विशेष सर्वेक्षण कानूनगो…

9 घंटे ago