बिहार के एक तिहाई घरों में प्रयोग की जाने वाली खरी हल्दी सुरक्षित नहीं है। पीला और चमकीला हल्दी देखकर खरीदारी करने वाले उपभोक्ता अनजाने में रसायन से रंगी हुई अस्वास्थ्यकर हल्दी खरीद रहे हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। हल्दी को पीला और चमकीला बनाने के लिए उसे ‘लेड क्रोमेट’(सीसा) रसायन से रंगा जा रहा है। बिहार के कई बाजरों में इसे ‘प्यूरी’ के नाम से जाना जाता है।
इसकी जानकारी बिहार खाद्य सुरक्षा स्वास्थ्य अभियान 2026 के तहत पटना के किराना दुकानदारों के बीच जागरूकता अभियान के तहत बांटे गए पर्चे में दी गई है। जागरूकता अभियान में बताया गया कि बिहार के घरों से लिए गए हल्दी के नमूनों में से 33 फीसदी घरों के नमूने जांच में फेल कर गए। मतलब, उनमें सीसा की मात्रा, निर्धारित सीमा से काफी ज्यादा निकली।
दलदली के किराना कारोबारी बताते हैं कि दुकानदारों को खतरनाक रसायन वाली हल्दी नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के लिए पंपलेट बांटे गए है। इसमें एफएसएसएआई की टीम द्वारा किराना कारोबारियों से मिलावटी खरी हल्दी नहीं बेचने की अपील की गई है। कारोबारियों ने एफएसएसएआई टीम को बताया कि थोक कारोबारियों से लेकर हल्दी पटना में बेचा जाता है।
● बिहार के बाजार से लिए गए हल्दी के 31 प्रतिशत नमूने निर्धारित मानकों की कसौटी पर फेल हो गए।
● बाजार की हल्दी में भी सुरक्षित सीमा से ज्यादा खतरनाक रसायनों का प्रयोग किया गया था।
● बांटे गए पर्चे में खुलासा किया गया कि बाजार से प्राप्त हल्दी के कुछ नमूनों में सीसे की मात्रा एफएसएसएआई की निर्धारित सीमा (10 माइक्रोग्राम/ग्राम) से 800 गुना तक अधिक पायी गई।
आसान तरीकों से घर में शुद्ध हल्दी की जांच की जा सकती है। इसके लिए घर में एक गिलास शुष्म पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालें। बिना हिलाए-डुलाए 20 मिनट तक उसे पानी में रहने दें। शुद्ध हल्दी गिलास में नीचे बैठ जाएगी और उपर का पानी हल्का पीला दिखेगा। पानी गहरा पीला दिखता है तो हल्दी में कृत्रिम रंग या लेड क्रोमेट की मिलावट की गई है। हल्दी में पानी और कुछ बूंदें हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मिलावट करें। यदि मिश्रण का रंग पानी मिलाने के बावजूद बैंगनी रहता है तो मानना चाहिए कि इसमें रासायनिक रंग मिला हुआ है।
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…
समस्तीपुर : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की…