Bihar

मुजफ्फरपुर में अपने ही थाने से गिरफ्तार कर लिया गया दारोगा, निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते दबोचा

पटना से आई निगरानी विभाग की विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज स्थित राजेपुर ओपी में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मुन्ना को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाने में बरूराज के फुलवरिया के बबन पासवान से रिश्वत ले रहे थे।

जानकारी के अनुसार, एएसआई मुन्ना एक मामले में मदद करने और डायरी ‘मैनेज’ करने के बदले शिकायतकर्ता से घूस की मांग कर रहे थे। पीड़ित व्यक्ति रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई।

इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता ने राजेपुर ओपी में तैनात एएसआई मुन्ना को केमिकल लगे 8 हजार रुपए दिए। उसी समय पहले से तैयार बैठी निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

10 हजार मांगे थे

एएसआई के हाथ धुलवाने पर वे लाल हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। गिरफ्तारी के तुरंत बाद निगरानी की टीम आरोपी एएसआई मुन्ना को पटना ले गई। वहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी और उन्हें विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई की काफी चर्चा है।

बबन पासवान का अपने पड़ोसी मोहन पासवान से विवाद हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करने के नाम पर कांड के इनवेस्टिगेशन ऑफिसर मुन्ना यादव ने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में 8 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago