Bihar

‘मिशन निर्भया’ में साइबर मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नेपाली नाबालिग रेस्क्यू, तीन गिरफ्तार

सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए नेपाल की एक 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर मानव तस्करी के जाल में फंसाने वाले अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। “मिशन निर्भया” के तहत चलाए गए संयुक्त अभियान में नाबालिग को गुजरात से सकुशल मुक्त कराया गया, जबकि गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, 5 जून को क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी, मंगलदोई (असम) को सूचना मिली थी कि नेपाल की एक नाबालिग 24 अप्रैल से लापता है।

इसके बाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में मानव स्रोतों, तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि गिरोह इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप, वीचैट, टिकटॉक तथा ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से किशोरियों को प्रेम, नौकरी, मॉडलिंग और बेहतर जीवन का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था।

जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता को गुजरात में बंधक बनाकर रखा गया है। बाद में रक्सौल क्षेत्र से मिले इनपुट के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और नेपाल पुलिस के साथ खुफिया जानकारी साझा की गई। नेपाल पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

इसके बाद एसएसबी, गुजरात पुलिस, मिशन मुक्ति फाउंडेशन, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और अन्य एजेंसियों के समन्वय से 3 जुलाई को विशेष अभियान चलाकर नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। फिलहाल पीड़िता को नेपाल भेजने की प्रक्रिया जारी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह गिरोह सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कई अन्य लड़कियों को भी निशाना बना चुका हो सकता है। सुरक्षा विशेषज्ञों ने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध संपर्क की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago