Bihar

बिहार: 25 वर्षीय महिला अमीन ने ले ली खुद की जान, किराये के मकान में मिला श’व

बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक महिला अमीन ने आत्महत्या कर ली. मृतक का शव उसके कमरे में मिला. सूचना के बाद मौके पर पहुंची गोगरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

महिला अमीन ने की आत्महत्या:

मृतका की पहचान बरखा रानी (25 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. भारी संख्या में स्थानीय लोग घर के बाहर जमा हो गए. सूचना पर गोगरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया.

किराए के कमरे में मिला शव:

गोगरी पुलिस के अनुसार, महिला बरखा रानी गोगरी अंचल और डीसीएलआर कार्यालय में अंचल अमीन के पद पर कार्यरत थीं और गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के छोटी चक में नवीन पंडित के मकान में किराए पर रहती थीं. गुरुवार को उनका शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उन्होंने दुपट्टे को छत की कुंडी से बांधकर फंदा बनाया था.

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण:

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोगरी एसडीओ संजय कुमार, डीसीएलआर राजकुमार, डीएसपी चंदन ठाकुर, सीओ आमिर हुसैन और गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम को सभी संभावित पहलुओं की जांच करने का निर्देश दिया.

कटिहार की रहने वाली थीं बरखा रानी:

पुलिस ने बताया कि बरखा रानी मूल रूप से कटिहार जिले के सेमापुर की रहने वाली थीं. घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है. परिवार के सदस्यों के आने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

क्या बोली पुलिस?:

गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि पुलिस कमरे की तलाशी ले रही है और मोबाइल फोन की डिटेल भी खंगाली जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतका ने कोई लिखित संदेश छोड़ा था या नहीं?

हेल्पलाइन :

नोट: आपके या आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार या फिर किसी जानकार को किसी सहारे या मदद की जरूरत हो उसे किसी नजदीक के डॉक्टर के पा जाएं.

मन में ऐसा कोई विचार आने पर AASRA वेबसाइट पर http://www.aasra.info क्लिक कर मदद मांग सकते हैं. इस नंबर 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं.

इसके अलावा कई और हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं, जिसपर कॉल कर मदद मांग सकते हैं.

मेंटल हेल्थ सपोर्ट- 977-373-2863

टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416

TISS iCall 022:25521111

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 22 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की होगी बहाली, कैबिनेट बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बड़ा फैसला लिया है. महिलाओं के लिए आज बुधवार को…

9 मिनट ago

‘गृह मंत्री ने छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए’, लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप पर हंगामा, किरेन रिजिजू का पलटवार

लोकसभा में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने दो टूक कहा…

4 घंटे ago

बिहार में चीनी मिलों के लिए निवेशकों का जोश हाई, कई जिलों के लिए मिले प्रस्ताव

लगता है अब बिहार में चीनी मिलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य की…

5 घंटे ago

डाक जीवन बीमा में समस्तीपुर पूरे बिहार में अव्वल, 1000 नई पॉलिसियों के साथ बनाया रिकॉर्ड

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने बिहार परिमंडल की ओर से…

9 घंटे ago

हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने पूर्वानुमान किया जारी

समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम…

10 घंटे ago

मुसरीघरारी में लगे डिजनीलैंड मेले में फ्री झूला झूलने को लेकर बवाल

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी में आयोजित डिज्नीलैंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर…

11 घंटे ago