Bihar

रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने जायेंगे सहरसा

ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद जेल से बाहर आयेंगे. उन्हें जमानत मिल गई है. रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. आज प्रिंस का अंतिम संस्कार होगा, जिसमें रौशन आनंद शामिल होंगे. इसके लिए रौशन आनंद आज सहरसा जायेंगे. रौशन आनंद कोचिंग सेंटर पर बवाल और फायरिंग मामले में जेल में बंद थे.

खान सर ने FIR में प्रिंस को भी बताया था दोषी

रौशन आनंद की जमानत याचिका को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई थी, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी. अब उनके भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद उन्हें राहत देते हुए जमानत दे दी गई है. प्रिंस यादव की मौत मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है. दूसरी ओर 2 जून को जब खान सर की कोचिंग के बाहर बवाल को लेकर जो एफआईआर खान सर की तरफ से दर्ज कराया गया था, उसमें प्रिंस यादव को भी दोषी बताया गया था.

प्रिंस की मौत पर खान सर क्या बोले?

प्रिंस यादव की मौत को लेकर एक वीडियो में खान सर ने कहा, हमने न्यूज देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई. वीडियो देखने के बाद दिल दहल गया. किसी परिवार के लिए इससे कठिन दौर क्या हो सकता है. भगवान इस कठिन दौर से उन्हें निकलने के लिए सहनशक्ति दे.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा, इसमें कोई तीसरा इंसान इंवॉल्व लग रहा है. आखिर इतना अमानवीय कृत्य कैसे कोई कर सकता है. इसमें कोई ना कोई तीसरा साजिश जरूर कर रहा है. इसके लिए उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. जो भी दोषी पाए जायेंगे, उनमें से किसी एक को भी नहीं छोड़ा जाए. फांसी से नीचे इनके लिए कोई सजा नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago