Bihar

पटना में ठांय-ठांय, पुलिस एनकाउंटर में मारा गया बदमाश; 2 दारोगा को भी लगी गोली

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की शाम पुलिस और अपराधियों के बीच खूनी जंग का नजारा दिखा। मसौढ़ी के मणिचक में शुक्रवार की शाम पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपराधी मोहम्मद हैदर मारा गया। वहीं, इस दौरान अपराधियों की फायरिंग में मसौढ़ी के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार और सब इंस्पेक्टर संजय कुमार को गोली लगी। पटना पूर्वी के एसपी परिचय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। कार्रवाई के दौरान घायल हुए दोनों दारोगा का इलाज कराया जा रहा है।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों दारोगा को पटना रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मसौढ़ी थाने के मणिचक तालाब से पश्चिम पइन के पास अपराधियों के जुटने की सूचना मिली। तैयारी करने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार दलबल के साथ छापेमारी करने गए। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार के बाएं पैर में गोली लग गई। वहीं, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। जवाब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मोहम्मद हैदर ढेर हो गया। वहीं, अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उनकी तलाश की जा रही है।

गिरोह का सफाया होगा

इधर, दो पुलिस अधिकारियों को गोली लगने की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि मणिचक तालाब के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी बीच पुलिस को कुछ पेशेवर अपराधियों के जुटने की सूचना मिली। सत्यापन के बाद टीम बनाई गयी। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने बदमाशों को घेर लिया। फंसता देख एक बदमाश ने गोली चलाना शुरू कर दिया। राहुल कुमार को गोली लगने के बाद पुलिस ने बदमाश को पहचान लिया। बचाव और जवाबी कार्रवाई में बदमाश को मार गिराया। मारे गए मोहम्मद हैदर का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है। कार्रवाई के दौरान फरार हुए बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।

बदमाशों की खैर नहीं

बदमाश की गोली से घायल दोनों दारोगा को मसौढी से पटना शहर रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज चल रहा है। एक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पटना पूर्वी के एसपी परिचय कुमार ने बताया कि बदमाश के शव को पोस्टमार्टम समेत अन्य कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। गिरोह की पहचान की जा रही है। अपराध पर रोक लगाने की नीति पर पुलिस आगे भी काम करती रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

13 घंटे ago