Bihar

सीएम आवास 1 अणे मार्ग से अलग ही रहेगा 5 देशरत्न रोड बंगला, सम्राट सरकार ने विस्तार आदेश रद्द किया

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आधिकारिक सीएम आवास 1 अणे मार्ग और 5 देशरत्न मार्ग का बंगला अलग-अलग ही रहेगा। सीएम आवास को 1 अणे मार्ग से 5 देशरत्न मार्ग तक बढ़ाने का आदेश राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगला को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित करने के बाद सरकार ने राजद नेता को बंगाल खाली करके नए आवंटित 39 हार्डिंग रोड बंगले में जाने कहा है। इस आदेश के फिर निकलने के बाद राजद ने सीएम आवास में 5 देशरत्न मार्ग बंगला मिलाकर 15 एकड़ का आवास हो जाने का सवाल उठाया था। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने पूछा था कि 1 अणे मार्ग जैसा बड़ा बंगला रहते हुए भी सीएम आवास का दायरा क्यों बढ़ाया जा रहा है।

भवन निर्माण विभाग ने गुरुवार को सीएम आवास का विस्तार 5 देशरत्न मार्ग तक करने का आदेश वापस ले लिया है। अब 5 देशरत्न मार्ग वाला बंगला लोक सेवक आवास का हिस्सा नहीं रहा। भवन निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि लोक सेवक आवास मरम्मती के बाद अब रहने के लिए उपलब्ध हो गया है। विभाग के अनुसार मरम्मती के काम के कारण 5 देशरत्न मार्ग को अस्थायी रूप से सीएम आवास का विस्तारित हिस्सा घोषित करने की अधिसूचना निरस्त कर दी गई है।

सीएम आवास को लेकर फैसले में बदलाव के बाद मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने मुद्दे को लपक लिया है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि वर्ष 2019 में बिहार सरकार ने पटना उच्च न्यायालय में लिखित में जवाब दिया था कि 05 देशरत्न मार्ग वाला बंगला उपमुख्यमंत्री के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि राजद के सवाल पर राज्य सरकार को लगा कि कहीं उसकी भद न पिट जाए, इसलिए समय रहते अपने पूर्व के आदेश को निरस्त कर दिया। अहमद ने कहा कि सरकार को अन्य अनुत्तरित सवालों के जवाब भी देने चाहिए। बता दें कि सीएम आवास से सटे 5 देशरत्न मार्ग में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम कार्यकाल में रह चुके हैं।

सम्राट चौधरी ने पटना और मुजफ्फपुर में दो दिन पहले कहा था कि अगर पार्टी उनसे कह देगी कि उनका काम पूरा हो गया है तो वो 24 घंटे के अंदर बंगला खाली करके चल देंगे। उन्होंने बंगला नहीं खाली करने वाले राबड़ी देवी के बयान पर तंज कसते हुए कहा था कि मां को अलग बंगला चाहिए, बेटा को अलग बंगला चाहिए। सम्राट चौधरी ने कहा था कि 1 अणे मार्ग उनका 11वां आवास है और वो इससे पहले सरकारी आवास से सिर्फ दफ्तर चलाते रहे हैं, जबकि रहते अपने निजी घर में थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago