Bihar

RJD से विधान परिषद नहीं जा रहीं रोहिणी आचार्या; MLC की अफवाह फैलाने पर बरसीं लालू यादव की बेटी

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर जा रहे हैं। इससे पहले सिंगापुर में रहने वाली बेटी डॉ रोहिणी आचार्या का धमाकेदार सोशल मीडिया पोस्ट आया है। विधान परिषद चुनाव में टिकट ऑफर की अटकलों पर रोहिणी आचार्या ने अपना रूख जाहिर कर दिया है कि किसी के लालच देने से वे गलत करने वालों का विरोध करना नहीं छोड़ेंगी। रोहिणी आचार्या तेजस्वी यादव के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए राबड़ी आवास से रोते हुए सिंगापुर के लिए निकली थीं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार के लिए संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया जिसके लिए उन्हें तेजस्वी के विरोध का सामना करना पड़ा। भाई तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन की मेगा पार्टी से भी उन्होंने खुद को दूर रखा।

खबर है कि लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रुटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। कोर्ट की अनुमति से उन्हें पासपोर्ट भी मिल गया है। इस बीच खबरें उड़ने लगी कि रोहिणी आचार्या को मनाने लालू प्रसाद सिंगापुर जा रहे हैं। तेजस्वी के बेटे के जन्मदिन पार्टी के हवाले से एक उड़ती खबर यह भी आई कि लालू परिवार में सबकुछ सामान्य हो रहा है। तेज प्रताप यादव(इराज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे) को अगले चुनाव में पार्टी अपने सिंबल पर लड़ाएगी। मां रबड़ी देवी ने ऑफर किया है। दूसरी ओर पिता लालू प्रसाद ने रोहिणी आचार्या को विधान परिषद का टिकट देना तय कर दिया है। सिंगापुर दौरे में लालू प्रसाद यादव अपनी रूठी हुई बेटी को मनाएंगे। तेजस्वी यादव इसके लिए तैयार हो गए हैं।

रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दोनों खबरों का स्नैपशॉट शेयर करते हुए कहा है कि बुरी नियत वालों का मुँह फिर होगा काला। घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान-परिषद् चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है। गंदी नियत वाले इन लोगों ने पहले भी मेरी छवि को नुकसान पहुँचाने के मकसद से ऐसी कोशिश की थी और तब इनके झूठ का पर्दाफाश भी हुआ था। इस बार भी होगा। ये वही लोग हैं , जिन्होंने कुछ महीने पहले मेरे नाबालिग बेटे और मेरी सासु माँ के विधानसभा चुनाव लड़ने की बात की अफवाह जम कर फैलाई थी।

उन्होंने आगे कहा है कि मेरे बारे में झूठ फ़ैलाने और गढ़ने वालों को मैं ये बता देना चाहती हूँ कि इन लोगों के किसी भी प्रपंच , झूठ का मुझ पर और मेरी छवि पर कोई असर नहीं होने वाला है क्यूँकि, मेरे बारे में दुनिया ये जानती है कि मैं किसी भी प्रकार के लालच, लोभ से परे हट कर सीधी बात करने और कहने वालों में से हूँ और मेरा विरोध हमेशा गलत के खिलाफ रहा है और आगे भी रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

45 मिनट ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago