Bihar

पटना में TRE-4 प्रदर्शन, लड़कियों को पुलिस ने घसीटा, शिक्षा मंत्री कोई निश्चित डेट की बजाय जल्द का दे रहे आश्वासन

BPSC TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर आज फिर पटना में कैंडिडेट्स का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन से पहले पुलिस ने छात्र नेता रिंकल यादव को घसीटते हुए हिरासत में लिया है। रिंकल यादव पीयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। रिंकल को तेजप्रताप यादव ने समर्थन दिया था। महिला अभ्यर्थियों को भी पुलिस घसीटकर ले गई है।

छात्रों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि, सरकार इस पर काम कर रही है। छात्रों को उकसाया जा रहा है। इस प्रदर्शन में कुछ बाहरी लोग हैं। हालांकि, मिथिलेश तिवारी ने वैकेंसी कब आएगी, इसकी जानकारी नहीं दी। यहां यह बताना भी जरूरी की विधानसभा चुनाव से पहले से ही TRE-4 को लगातार टाला जा रहा है, जिस कारण अभ्यर्थियों में गुस्सा है।

उससे पहले पुलिस ने छात्र नेता खुशबू पाठक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पटना कॉलेज के गेट को बंद कर दिया है। भारी संख्या में यहां फोर्स तैनात है। जो भी छात्र आंदोलन को लेकर पहुंच रहे हैं, उन्हें पुलिस थाने ले जा रही है। वाटर कैनन की गाड़ी भी बुलाई गई है।

इससे पहले मंगलवार को प्रशासन ने पटना के कई शिक्षकों और कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक की। बैठक में ASP, SDM सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कोचिंग संचालकों को प्रदर्शन से दूर रहने को कहा गया है।

मंगलवार को देर शाम बैठक के दौरान प्रशासन ने शिक्षकों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने साफ कहा कि अगर छात्रों की ओर से किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधि होती है और उसमें किसी शिक्षक की भूमिका सामने आती है, तो संबंधित शिक्षकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

शिक्षक गुरु रहमान ने बैठक के बाद कहा, ‘कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षक ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे माहौल खराब हो।’

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

8 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

10 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

22 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

22 घंटे ago