Bihar

बिहार के CM सम्राट चौधरी की अंग्रेजी का उड़ा मज़ाक, भड़कीं MP की पूर्व CM ने ट्रोल्स को कहा- ‘अंग्रेजों की जूठन’

बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अंग्रेजी बोलने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गई है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मुख्यमंत्री के कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें उनके अंग्रेजी शब्दों के उच्चारण को लेकर मीम्स बनाए गए और उनका मजाक उड़ाया गया। इस ट्रोलिंग के सामने आने के बाद बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे भारतीय मानसिकता के खिलाफ बताया है।

उमा भारती का ट्रोल्स पर तीखा हमला

इस पूरे विवाद में बीजेपी की फायरब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन में मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही इस ट्रोलिंग की कड़े शब्दों में निंदा की है। उमा भारती ने ट्वीट कर ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया और भाषा के आधार पर किसी के नेतृत्व की क्षमता को आंकने वालों को खरी-खोटी सुनाई।

इस पूरे मामले में बीजेपी नेता उमा भारती ने ट्रोलर्स को खरी खरी सुनाई है। उन्होंने लिखा कि ‘बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ठीक से अंग्रेजी नहीं बोल पाने का मजाक उड़ाने वाले अंग्रेजों की छोड़ी गई जूठन हैं एवं हीन भावना से ग्रसित हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अंग्रेजी नहीं बोलते, लेकिन वे दोनों आज दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों में से हैं। धिक्कार है ऐसी अंग्रेज परस्त मानसिकता रखने वालों पर।’

Avinash Roy

Recent Posts

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 मिनट ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

18 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

21 घंटे ago