Bihar

बिहार में फिर हुआ एनकाउंटर, खगड़िया में गोली लगने से घायल हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश

बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. ताजा मामला खगड़िया जिले से सामने आया है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दीन गोली लगने से घायल हो गया. घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के सुखाय बासा इलाके की है. बताया जा रहा है कि एसटीएफ और खगड़िया पुलिस की संयुक्त टीम अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

मुठभेड़ में मोहम्मद बुद्दीन घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक मोहम्मद बुद्दीन पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह पहले 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी भी रह चुका है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

50 हजार का इनाम

खगड़िया के एसपी राकेश कुमार ने पुलिस मुठभेड़ को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधी मोहम्मदुद्दीन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद बेलदौर थाना पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम बनाई गई और इलाके की घेराबंदी की गई.

नहीं किया सरेंडर तो चलाई गोली

एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी. घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

14 से ज्यादा केस

एसपी के अनुसार, मोहम्मदुद्दीन पर बेलदौर थाना में ही करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा सहरसा और मधेपुरा में भी उसके खिलाफ कई मामले होने की जानकारी मिली है. पुलिस अन्य थानों से भी उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. उन्होंने बताया कि मोहम्मदुद्दीन जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था. फिलहाल उसका इलाज जारी है. इलाज पूरा होने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

17 घंटे ago