Bihar

पटना में 1 लाख रुपए घूस लेते SHO गिरफ्तार: 5 लाख की डिमांड थी, 2 लाख पर फाइनल; निगरानी की बड़ी कार्रवाई

पटना में जानीपुर थाना के एडिशनल SHO संजय सिंह को विजिलेंस की टीम ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद से जुड़े मामले के निपटारे के लिए पीड़ित कौशल से घूस मांगी गई थी।

कौशल ने बताया कि जमीन विवाद के समाधान के लिए उनसे पहले 5 लाख रुपए की मांग की गई थी। बाद में बातचीत के बाद 2 लाख रुपए में मामला तय हुआ। उन्होंने पहले ही विजिलेंस में संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

SHO संजय सिंह बुधवार को गाजाचक मोहम्मदपुर पंचायत के कोरियावां प्लॉट पर सर्वे के लिए पहुंचे थे। जैसे ही संजय ने एक लाख रुपए लिए, विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद उन्होंने अपनी पिस्टल कॉक कर दी।

हालांकि विजिलेंस विभाग के ASI रवि कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए उनका हाथ पकड़ लिया। इस दौरान रवि कुमार के हाथ में चोट भी आई। घूस लेते SHO का वीडियो भी सामने आया है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जानीपुर थाना के एडिशनल SHO संजय सिंह वर्दी में नजर आ रहे हैं। वीडियो में विजिलेंस विभाग और विजिलेंस की टीम उन्हें पीछे से दोनों हाथों से पकड़कर ले जाती दिख रही है।

इस दौरान टीम उन्हें वर्दी पकड़कर ले जाने की कोशिश कर रही है, जबकि संजय सिंह खुद को छुड़ाने की कोशिश करते और टीम से उलझते दिखाई दे रहे हैं।

इसी दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग भी स्थिति में शामिल होकर हल्की झड़प करते नजर आते हैं, जबकि कुछ लोग पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।

पीड़ित कौशल किशोर ने आरोप लगाया है कि जानीपुर इलाके में भूमाफियाओं का एक गैंग सक्रिय है। उनका कहना है कि यह गिरोह DSP, जानीपुर थाने के पुलिसकर्मियों और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन पर अवैध कब्जे को बढ़ावा देता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब जमीन विवाद का मामला थाने तक पहुंचता है, तब भी पीड़ित पक्ष से उगाही की जाती है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

24 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

51 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago