Bihar

जरा, मेरे मोबाइल से भी फोटो खींच दीजिए! मिठाई और गुलदस्ता लेकर निशांत से मिलीं अक्षरा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब जेडीयू में पावर सेंटर बनते जा रहे हैं। कभी प्रशांत किशोर के जन सुराज पार्टी के मंच पर पीला गमछा धारण करने वाली अक्षरा सिंह ने निशांत कुमार से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। बिहार के नए कैबिनेट विस्तार में निशांत कुमार को आखिरी पल में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सम्राट चौधरी सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।

राजनीति और मनोरंजन जगत का एक दिलचस्प संगम पटना में देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से भोजपुरी सिनेमा सिनेमा की सुपर स्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मंत्री पद की कमान संभालने के बाद अक्षरा सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात की तस्वीरें खुद मंत्री निशांत कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कीं।

तस्वीरों में दिख रहा है कि अक्षरा सिंह निशांत को मिठाई का डिब्बा पकड़ा रही है। जबकि दूसरी तस्वीर में अक्षरा सिंह अपना मोबाइल किसी को दे रही है और कह रही हैं कि जरा, मेरे मोबाइल से फोटो खींच दीजिए। निशांत कुमार के हाथों में गुलदस्ता दिख रहा है। ये मुलाकात एक औपचारिक मुलाकात न रहकर, बिहार की सांस्कृतिक और कलात्मक उन्नति के रोडमैप पर केंद्रित रही।

निशांत कुमार ने दोनों फोटो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘आज बिहार की बेटी और भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री अक्षरा सिंह जी से मेरे निवास पर सौजन्य मुलाकात हुई। हम सभी लोग बिहार की तरक्की चाहते हैं। बिहारी भाषाओं की फिल्मों के निर्माण समेत कई विषयों पर इनसे सार्थक बात हुई।’

मंत्री निशांत कुमार ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए अक्षरा सिंह को ‘बिहार की बेटी’ संबोधित किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं, विशेषकर भोजपुरी फिल्मों के निर्माण और उसे बेहतर मंच प्रदान करने को लेकर गहन चर्चा हुई। निशांत ने साफ किया कि सरकार और कलाकार, दोनों का साझा लक्ष्य बिहार की चहुंमुखी तरक्की है।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago