समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बुधवार की देर रात विवाह मंडप में पहुंचे एक नशेड़ी दुल्हे को कन्या पक्ष के लोगों ने बैरंग लौटा दिया। वहीं दूल्हे के पिता एवं उसके छोटे भाई को बंधक बना लिया। कन्या पक्ष के लोग आठ लाख की राशि लौटाने की मांग पर अड़े थे। विवाद को लेकर गुरुवार की देर शाम तक कोई ठोस निर्णय नहीं निकल पाया था।
ग्रामीणों की मानें तो उक्त गांव निवासी लाल बाबू सहनी की पुत्री की शादी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग निवासी राम दयाल सहनी के पुत्र सुजीत सहनी के साथ तय हुई थी। वरपक्ष वाले गाजे –बाजे के साथ बारात लेकर कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे।
दरवाजा लगने के पश्चात विवाह को आए दूल्हा नशे में होने के कारण स्टेज पर ही लुढकने लगा। इस स्थिति को देखते हुए कन्या पक्ष वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता राम दयाल सहनी एवं उसके छोटे पुत्र ललित सहनी को बंधक बना लिया। इधर, नशे में धुत्त दूल्हे को बारात के साथ बैरंग लौटना पड़ा।
देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच मान–मनव्वल का दौर जारी था। इस घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…