बिहार में विधान परिषद उपचुनाव में आरजेडी को जीत मिली है. भोजपुर सह बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार सोनू राय ने जेडीयू उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को हराया है. यह सीट पहले जेडीयू के पास थी और एमएलसी राधाचरण साह के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी. जेडीयू ने इस सीट पर राधाचरण साह के बेटे को उम्मीदवार बनाया था. नई सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव था, जिसमें राजद ने जीत दर्ज की है.
बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र सीट पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को 97.96 प्रतिशत मतदान हुआ था. यह सीट जनता दल (यूनाइटेड) के राधा चरण साह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में संदेश विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था.
भोजपुर – बक्सर स्थानीयता प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में राजद ने जदयू से यह सीट छीन ली. यह सीट जदयू के विधान पार्षद राधाचरण साह के संदेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने से खाली हुई थी. जदयू ने उन्हीं के बेटे कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनाया था. विधानसभा चुनाव और इसके बाद राज्यसभा चुनाव में NDA ने महागठबंधन को करारी शिकस्त दी थी. नई सरकार बनने के बाद यह NDA की पहली हार है.
आमतौर पर इस चुनाव को धनबल का चुनाव माना जाता है. कन्हैया प्रसाद इसमें बीस माने जाते हैं लेकिन यह उन्हें जीत नहीं दिला पाया. कन्हैया को अवैध बालू खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी ने सितंबर 2023 में गिरफ्तार किया था. वे 9 महीने जेल में रहे थे. वहीं सोनू राय के पिता लालदास राय भी इस सीट से MLC रह चुके थे. इस चुनाव में एनडीए के कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी राजद की जीत की बड़ी वजह बना. जदयू के बागी उम्मीदवार मनोज उपाध्याय ने इस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया.
10 सीटों के लिए अगले महीने होंगे चुनाव
विधान परिषद की 10 और सीटें खाली हो रही हैं. 9 MLC का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है, वहीं एक सीट नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली हुई है. इन सीटों में 9 सीटें NDA के खाते में जानी तय हैं. एक सीट राजद जीत सकता है. निशांत और दीपक प्रकाश का MLC बनना तय है। बाकी नामों के लिए सभी कैंप में लॉबिंग चल रही है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…