Bihar

बिहार में गाड़ी पर जातिसूचक शब्द लिखने पर लगेगा 2000 का जुर्माना, परिवहन विभाग का सख्त आदेश

अगर आपकी गाड़ी पर भी जातिसूचक शब्द लिखे हैं या इससे जुड़ा स्टीकर लगा है, तो उसे हटा लें। ऐसे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों के पकड़े जाने पर चालकों से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। परिवहन विभाग ने इससे जुड़ा निर्देश जारी किया है।

विभाग ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी वाहन मालिक एक महीने के अंदर अपने वाहनों से जाति सूचक शब्द या स्टीकर हटा लें। विभाग के अनुसार, एक महीने की अवधि समाप्त होने के बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर इसकी सख्ती से जांच की जाएगी।

नियम का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 177 व 179 के तहत दो हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे इस दिशा में ध्यान दें और कानूनी परेशानी से बचें।

एआई कैमरों और इंटेलिजेंट सिस्टम के लिए स्थल चयन करेंगे डीटीओ

राज्यभर में करीब 700 स्थानों पर लगाए जाने वाले एआई कैमरों से लैस आइटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के लिए नए स्थल चयन का काम जल्द शुरू होगा। परिवहन विभाग ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) को इसके लिए स्थलों की पहचान करने का निर्देश दिया है।

राज्य परिवहन आयुक्त (एसटीसी) ने डीटीओ को पहले से चयनित स्थलों के अलावा अन्य संभावित जगहों को भी चिन्हित करने के लिए कहा है।

ट्रैफिक पुलिस की विशेषज्ञता का भी पूरा सहयोग 

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए स्थलों के चयन में ट्रैफिक पुलिस की विशेषज्ञता का भी पूरा सहयोग लिया जाएगा। इसमें यातायात की घनत्व, दुर्घटना संभावित क्षेत्र और प्रवर्तन की आवश्यकता को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाएगा। इस प्रणाली से सड़क सुरक्षा को मजबूत मिलने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।

इस तकनीक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वाले कैमरों के साथ फेसियल रिकग्निशन और सर्विलांस की भी व्यवस्था होगी जो चेहरों की भी पहचान कर सकेंगे। इससे बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का तो चालान कटेगा ही, अपराधियों की निगरानी में भी सहूलियत होगी। इस सिस्टम को राज्य से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), राज्यीय राजमार्ग (एसएच) के साथ प्रमुख शहरों और टोल प्लाजा पर लागू करने की योजना है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

15 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

21 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

22 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

22 घंटे ago