Bihar

मेरे घर आकर हमला करने वाले MLA पर FIR कब? बेल मिलने के बाद मुकुंद ने पूछा सवाल

मुजफ्फरपुर के नगर विधायक रंजन कुमार को जान से मारने की धमकी और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किए गए मुकुंद तिवारी को देर रात कोर्ट से पीआर बॉन्ड पर जमानत मिल गई. पुलिस ने मुकुंद तिवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें राहत मिल गई. बेल पर बाहर आने के बाद मुकुंद तिवारी ने सवाल उठाया कि जिस बीजेपी विधायक ने उनके घर पहुंचकर उन पर हमला किया, उनके खिलाफ पुलिस कब कार्रवाई करेगी. बता दें कि इस मामले को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सवाल उठाया है. वहीं, बेल पर छूटने के बाद मुकुंद ने पुलिस के एक्शन पर सवाल उठाया है.

पुलिस ने मुझ पर तुरंत एक्शन लिया, विधायक पर क्यों नहीं-मुकुंद

कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मुकुंद तिवारी ने कहा कि पुलिस ने उन पर तो तुरंत कार्रवाई कर दी, लेकिन उन्होंने पुलिस से विधायक पर भी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि जब उन पर इतनी तेजी से कार्रवाई हो सकती है, तो विधायक पर भी उतनी ही तत्परता दिखनी चाहिए.

मिठनपुरा थाना में दर्ज है मामला

मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है. नगर विधायक रंजन कुमार ने मिठनपुरा थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई थी. आरोप है कि मुकुंद तिवारी ने विधायक की तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. साथ ही, विधायक ने यह भी आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई.

पत्नी ने भी दर्ज कराई FIR

इधर, मुकुंद तिवारी की पत्नी पिंकी कुमारी ने भी मिठनपुरा थाना में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पिंकी कुमारी का आरोप है कि विधायक अपने 50 से 60 समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचे, उनके पति को धमकाया और समर्थकों ने उनके पति के साथ बुरी तरह मारपीट की. उनके अनुसार, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सबूत के तौर पर मौजूद है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि विधायक और उनके समर्थकों ने किस तरह गुंडागर्दी की.

न्यायालय पर भरोसा, अब पुलिस पर सवाल

जमानत पर बाहर आने के बाद मुकुंद तिवारी ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और अदालत ने देर रात उनके मामले पर सुनवाई कर उन्हें बेल दी. लेकिन उनका सवाल है कि जिस विधायक ने उनके घर पर चढ़कर समर्थकों से पिटवाया, उस पर पुलिस कब कार्रवाई करेगी.

तेजस्वी यादव ने भी उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मामले में बीजेपी विधायक पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. जिस मुकुंद तिवारी पर नगर विधायक रंजन कुमार ने सोशल मीडिया पर फोटो का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक पोस्ट और अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई और उनकी गिरफ्तारी करवाई, अब उसी विधायक रंजन कुमार पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

SSP बोले-दोनों पक्षों पर होगी कार्रवाई

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों पर काम कर रही है और जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. एसएसपी ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के बारे में गलत और भ्रामक सूचना न फैलाएं, अन्यथा ऐसी स्थिति में कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

3 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

10 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

17 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

19 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

19 घंटे ago