बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार सात मई (गुरुवार) को होगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा एनडीए घटक दल के प्रमुख नेता भी समारोह के साक्षी बनेंगे। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रण भेजा गया है।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को बिहार में सत्ता की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में उनके अलावा दो उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव हैं। एनडीए में चल रही चर्चाओं के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में 28 से 30 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या अधिकतम 36 हो सकती है।
ऐसे में दो-चार पद खाली रह सकते हैं। बंटवारे में एनडीए घटक दलों के बीच भाजपा और जदयू को 16-16, लोजपा (आर) को दो, रालोमो को एक और हम को एक मंत्री पद मिला है। जदयू से दो मौजूदा उपमुख्यमंत्रियों के बाद अब 12 और मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। दो पद रिक्त रह सकते हैं। भाजपा कोटे से 13-14 मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। एक-दो पद खाली रह सकते हैं।
एनडीए की एकजुटता दिखेगी
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी पार्टियां तैयारी कर रही हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान एनडीए की एकजुटता दिखे, इसके लिए सभी दलों की ओर से नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाने के इंतजाम किए गए हैं। शहर में लगने वाले बैनर-पोस्टर में पीएम, गृह मंत्री व भाजपा अध्यक्ष के साथ ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार, लोजपाआर सुप्रीमो चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा की तस्वीर भी दिखेगी। विधायक, विधान पार्षद के साथ ही एनडीए के पदधारकों के बैठने का विशेष इंतजाम किया गया है।
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…