बिहार में सोमवार को मौसम ने अपना ऐसा भयानक रुख अख्तियार किया कि भारी मात्रा में जानमाल का नुकसान हुआ। लगभग पूरे बिहार में आसमान में काले और घने बादल उमड़ने से दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। अबतक मिली जानकारी के मुताबिक आसमान से बरसी आफत ने 15 लोगों की जिन्दगी छीन ली जिनमें 7 बच्चे शामिल हैं। इनमें गया जी में तीन,मोतिहारी में 5 और वैशाली से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली है। मोतिहारी में ताड़ के पेड़ पर ठनका गिर गया। पेड़ में आग लग गई जिसकी चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसमें तीन साल की एक बच्ची जिंदा जलकर मर गई और एक बच्चा झुलसकर जख्मी हो गया।
गया संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले काले बादल ने दिन में ही अंधेरा कर दिया। तेज हवा के साथ बारिश होने लगी और वज्रपात के साथ साथ ओले बरसने लगे। जिले के शेरघाटी में वज्रपात के कारण तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में जोगापुर निवासी दिलकेशर, गौतम कुमार, संदीप शामिल हैं। तीनों आठवीं के छात्र थे।
बारिश होने के दौरान आम के पेड़ के पास खेल रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई। बच्चे इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। जबतक इलाज के लिए ले जाया जाता तबतक उनकी मौत हो गई। इधर, औरंगाबाद में चार लोगों की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई जिसमें दो बच्चे शामिल हैं। डेहरी के नजदीक पहलेजा में कोयला पोड़ा में काम कर रहे पांच मजदूरों पर सोमवार की शाम तेज आवाज के साथ ठनका गिरा, जिसमें 1 मजदूर की मौत हो गई और चार जक्मी हो गए। भोजपुर के सहार के गुलजारपुर में ठनका गिरने से महिला की मौत हो गई।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…