बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सुपौल के जिला अवर निबंधक अमरेंद्र कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-06/26, दिनांक 05 मई 2026 को दर्ज करते हुए बुधवार को उनके चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई।
बिहार पुलिस मुख्यालय (आर्थिक अपराध प्रभाग) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वस्त स्रोतों से प्राप्त सूचना के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि अमरेंद्र कुमार ने 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 65.08 प्रतिशत अधिक है।
मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद निगरानी के विशेष न्यायालय, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। बुधवार सुबह टीमों ने पटना के आशियाना दीघा रोड स्थित राज अपार्टमेंट के फ्लैट, सारण (छपरा) स्थित पैतृक आवास और सुपौल में स्थित कार्यालय व किराये के मकान सहित कुल चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया।
तलाशी के दौरान दस्तावेजों और संपत्तियों की गहन जांच की जा रही है। ईओयू अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस कार्रवाई से विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। यह भी बताया जा रहा है कि ईओयू ने सत्यापन के क्रम में जिला अवर निबंधक के पास कुल 1,10,64,000 रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाया है।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…