Bihar

भीषण गर्मी देखते हुए राजधानी पटना में सुबह 11 बजे के बाद क्लास लगाने पर रोक, कक्षा 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव

बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. दोपहर के समय पड़ रही चिलचिलाती धूप और तपिश के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पटना के जिला दंडाधिकारी (डीएम) डॉ० त्यागराजन एस.एम. ने जिले के सभी स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया है.

11 बजे के बाद नहीं चलेंगी कक्षाएं

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पटना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. विद्यालय प्रबंधनों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश के मुताबिक अपने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव करें.

इस तारीख तक प्रभावी रहेगा आदेश

डीएम डॉ० त्यागराजन एस.एम. ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जारी किया है. यह नया नियम 18 मई 2026 से लागू होकर 21 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा.

अधिकारियों को निगरानी के निर्देश

आदेश को सख्ती से लागू कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), सभी अनुमंडल दंडाधिकारियों (SDM), प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

4 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

10 घंटे ago