Bihar

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए, विजय सिंहा ने रखा प्रस्ताव

सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। NDA की बैठक की औपचारिकता के बाद इसकी घोषणा हो जाएगी। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। भाजपा विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भाजपा के नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने सम्राट चौधरी को नया सीएम बनाने का प्रस्ताव रखा।

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने लगभग सवा 3 बजे लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा। इससे पहले उन्होंने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट की बैठक की। भाजपा के सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद शाम 4 बजे बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में गठबंधन के पांच दलों के एमएलए नाम का अनुमोदन करेंगे। एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद नया नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

बुधवार सुबह 11 बजे लोक भवन (राजभवन) में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सीमित संख्या में पांच घटक दलों के मंत्री शपथ लेंगे। समारोह में दिल्ली से भाजपा और एनडीए दलों के बड़े नेता आ सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

9 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

13 घंटे ago