सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार ऐक्शन मोड में हैं। शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलकात की। नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग पहुंचे।
इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। तीनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब 20 मिनट तक बात हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। मुलाकात के दौरान सभी नेताओं के चेहरे खिले हुए दिखे।
सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी के आवास पर नीतीश कुमार पहली बार पहुंचे। इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार का सरगर्मी से स्वागत किया। विजय कुमार चौधरी समेत दोनों नेता एक बंद कमरे में पहुंचे जहां करीब 20 मिनट तक बात हुई। इस बातचीत की कोई डिटेल अभी तक सामने नहीं आया है।
माना जा रहा है कि सरकार के स्वरूप और सरकार में एनडीए के सभी दलों की भूमिका पर नेताओं के बीच चर्चा हुई। सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को सीएम पद का शपथ ग्रहण किया। उनके साथ दो मंत्रियों विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव ने शपथ लिया। अगले माह में मंत्रिमडल का विस्तार किया जाएगा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…