Bihar

‘पैसे दिए तो PM पर हमला कर सकते हैं’: बिहार के युवक ने अमेरिकी एजेंसी CIA को मैसेज भेजा, 22 दिन का मांगा समय; गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित हमले की साजिश रचने के आरोप में बक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र से साजिश के मुख्य आरोपी समेत तीन युवकों को पकड़ा है। आरोपी ने न केवल हमले की धमकी दी, बल्कि इसके एवज में विदेशी एजेंसी से पैसों की मांग भी की थी। बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

CIA को भेजा मैसेज, हमले के लिए मांगे पैसे और समय

गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव निवासी अमल तिवारी के रूप में हुई है। आरोप है कि अमल ने अमेरिका की एजेंसी सीआईए (CIA) को एक मैसेज भेजा था। मैसेज में उसने प्रधानमंत्री मोदी पर जानलेवा हमला करने की बात कही थी और इस काम को अंजाम देने के बदले मोटी रकम की मांग की थी। आरोपी ने इस कथित साजिश को पूरा करने के लिए 22 दिनों की मोहलत मांगी थी।

आरोपी पहले दे चुका है एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी: एसपी

बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी पर हमले की साजिश की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमल तिवारी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसने पहले भी कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस आरोप में उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त, जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं उपकरणों के जरिए सीआईए को संदेश भेजे गए थे। एसपी शुभम आर्य के मुताबिक, पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और बाहरी गिरोह या स्थानीय लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस की टीम तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago